टिम साउदी
इंटरनेशनल क्रिकेट में साउदी ने कोहली को 10वीं बार अपना शिकार बनाया। तीन बार टेस्ट, जबकि वन-डे में छह और टी-20 में एक बार विराट इस कीवी गेंदबाज के खिलाफ आउट हुए हैं। कोहली को सभी फॉर्मेट में साउदी ने ही सबसे अधिक बार आउट किया है। साउदी के बाद इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान और पेसर जेम्स एंडरसन ने आठ-आठ बार कोहली को आउट किया है।