फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: तूफान की वजह से तीन दिन बाद फ्लाइट, 16 घंटे का सफर, फिर PM से मुलाकात, ऐसी रही चैंपियंस की वापसी

Thu, 04 Jul 2024 02:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार सुबह छह बजकर 10 मिनट पर जब टीम इंडिया के फ्लाइट की लैंडिंग हुई तो फैंस एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में मौजूद थे। हालांकि, चैंपियन बनने के बाद का सफर भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं रहा है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप 2024 की चैंपियन भारतीय टीम की घर वापसी हो गई है। गुरुवार को टीम इंडिया बारबाडोस से सीधे दिल्ली पहुंची। भारतीय टीम के आने से देश में जश्न का माहौल है। हर फैंस चैंपियन खिलाड़ियों और ट्रॉफी के देखने के लिए उत्सुक है।
विज्ञापन

2 of 10
फ्लाइट में ट्रॉफी के साथ सूर्या और रोहित - फोटो : BCCI
गुरुवार सुबह छह बजकर 10 मिनट पर जब टीम इंडिया के फ्लाइट की लैंडिंग हुई तो फैंस एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में मौजूद थे। हालांकि, चैंपियन बनने के बाद का सफर भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं रहा है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो या अपने देश वापसी, टीम इंडिया की एंट्री हर जगह शानदार रही है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह मैच छीना, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी। इन दोनों मैचों में विपक्षी टीमें रन-अ-बॉल स्कोर नहीं सके। भारतीय पेस बैटरी ने इन्हें स्कोर नहीं करने दिया। वहीं, अब जब टीम अपने देश लौटी है तो उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए।
विज्ञापन

3 of 10
भारतीय टीम - फोटो : ICC
बारबाडोस में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराने के बाद भारतीय टीम अगले दिन ही वापस लौटने वाली थी। हालांकि, तूफान बेरिल की वजह से टीम इंडिया को मजबूरी में वहां रुकना पड़ा।

4 of 10
भारतीय टीम का वतन वापसी का सफर शुरू - फोटो : Ani
तीन दिन बाद बीसीसीआई ने खास व्यवस्था करते हुए अपने खास विमान AIC24WC (एयर इंडिया चैंपयिंस 24 विश्व कप) को चैंपियंस को लाने के लिए भेजा। हालांकि, तूफान के बाद के प्रभाव की वजह से फ्लाइट पहले न्यू जर्सी पहुंची और फिर बारबाडोस पहुंची।
विज्ञापन

5 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
एयर इंडिया की यह खास फ्लाइट बारबाडोस के समयानुसार तीन जुलाई को देर रात साढ़े 12 बजे वहां के एयरपोर्ट पर लैंड हुई। फिर भारतीय खिलाड़ी, स्टाफ और मीडियाकर्मियों को लेकर स्थानीय समयानुसार तीन जुलाई को तड़के सुबह साढ़े चार बजे (भारतीय समयानुसार 3 जुलाई को दोपहर दो बजे) फ्लाइट भारत के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन

6 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
फ्लाइट की काफी तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, बारबाडोस से भारत का सफर 16 घंटे का था। इन 16 घंटे में भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। भारतीय खिलाड़ी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

7 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
इस दौरन सोशल मीडिया पर एक पंच लाइन जो वायरल हुई, वह है 'इट्स कमिंग होम'। यानी ट्रॉफी घर आ रही है। खिलाड़ी से लेकर बीसीसीआई तक ने इस पंच लाइन को वायरल किया। साथ ही भारत के वापस आने के बाद का शेड्यूल भी जारी किया।

8 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
हालांकि, खिलाड़ी बेहद उत्साहित थे, क्योंकि 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी भारत आई है। उन्होंने फ्लाइट के अंदर ट्रॉफी के साथ खूब सारी तस्वीरें खिंचवाईं। खिलाड़ियों ने खुद ट्वीट करके फैंस से मुंबई में होने वाले विक्ट्री परेड का न्योता दिया। भारत पहुंचने के बाद खिलाड़ी दिल्ली के होटल आईटीसी मौर्या पहुंचे। वहां वह फ्रेश हुए और फिर ठीक 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे। 




9 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
इसके बाद भारतीय टीम की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ नाश्ता किया और बातचीत भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय खिलाड़ियों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत के दौरान खूब हंसी मजाक हुआ और ठहाके भी लगे।
विज्ञापन

10 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक बस में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां से भारतीय खिलाड़ी मुंबई रवाना हुए। मुंबई में आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच भारतीय खिलाड़ी विजय परेड में भी हिस्सा लेंगे। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें