फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने को बेकरार है भारतीय मूल का यह अमेरिकी स्पिनर, कही यह बात

Tue, 07 May 2024 07:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अमेरिका की टीम एक जून को कनाडा के खिलाफ मैच के साथ अपने टी20 विश्व कप के अभियान का आगाज करेगी। हालांकि, निसर्ग को इस मैच से ज्यादा इंतजार भारत के खिलाफ 12 जून को होने वाले मुकाबले का है।
विज्ञापन
1 of 5
निसर्ग पटेल - फोटो : Nisarg Instagram/USA Cricket/X
अहमदाबाद में जन्में अमेरिका के बाएं हाथ के स्पिनर निसर्ग पटेल आगामी टी20 विश्व कप में खेलने को तैयार हैं। वह 12 जून को न्यूयॉर्क में रवींद्र जडेजा और 'रन मशीन' विराट कोहली को चुनौती देने का इंतजार कर रहे हैं। निसर्ग ने 2003 में अमेरिका में बसने से पहले भारत में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। निसर्ग ने अमेरिका के लिए अब तक 41 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
निसर्ग पटेल - फोटो : Nisarg Instagram/USA Cricket/X
इस 36 साल के खिलाड़ी ने फार्मास्युटिकल विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है और एक चिकित्सा अनुसंधान कंपनी के साथ पूर्णकालिक नौकरी करते हैं। अमेरिका की टीम एक जून को कनाडा के खिलाफ मैच के साथ अपने टी20 विश्व कप के अभियान का आगाज करेगी। हालांकि, निसर्ग को इस मैच से ज्यादा इंतजार भारत के खिलाफ मुकाबले का है।
विज्ञापन

3 of 5
निसर्ग पटेल - फोटो : Nisarg Instagram/USA Cricket/X
गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले निसर्ग ने कहा- मेरा जन्म भारत में हुआ है। मैं वहां रहा हूं। अपने देश के हीरो के खिलाफ खेलना शानदार होगा जिन्हें हमने वर्षों से खेलते देखा है। ईमानदारी से कहूं तो मैं बेसब्री से उस मैच का इंतजार कर रहा हूं।

4 of 5
जडेजा और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय टीम में जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में बाएं हाथ के दो स्पिनर हैं और निसर्ग को उम्मीद है कि वे न्यूयॉर्क में उनसे मिलेंगे तो काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। निसर्ग ने कहा- मैं कोहली और रोहित के अलावा जडेजा के साथ समय बिताना पसंद करूंगा क्योंकि वह वही भूमिका निभाते हैं जो मैं अपनी टीम के लिए निभाता हूं। जाहिर तौर पर वह कहीं अधिक अनुभवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : IPL
उन्होंने कहा- मैं रन मशीन विराट से पूछूंगा कि आप इतनी अच्छी बल्लेबाजी कैसे करते हैं? खासकर जब लक्ष्य का पीछा करने की बात आती है। जडेजा से मैं खेल की साधारण चीजें जानना चाहूंगा, जैसे कि वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के लिए कैसे तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें