फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: पहले ग्रुप से न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय, दूसरे स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड में जंग

Sat, 29 Oct 2022 08:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

टी20 विश्व कप 2022 में बारिश की वजह से पहले ग्रुप में सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो गई है। कीवी टीम इस ग्रुप में कोई मैच नहीं हारी है और सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे है, लेकिन दूसरे स्थान के लिए तीन दावेदार हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : आईसीसी
टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं और अब सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जोर लगा रही हैं। सुपर-12 में सभी टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है और दोनों ग्रुप की शुरुआती दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप ए में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड बड़ी टीमें हैं, जबकि आयरलैंड, अफगानिस्तान और श्रीलंका भी उलटफेर करने में माहिर हैं। 

इस बीच बारिश की वजह से इस ग्रुप के तीन मैच धुल चुके हैं। न्यूजीलैंड एकमात्र टीम है, जो कोई मैच नहीं हारी है। वहीं, आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद पहले ग्रुप में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। अब न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय है। वहीं, दूसरे स्थान के लिए तीन दावेदार हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड के सेमीफाइनल खेलने की संभावना ज्यादा है। 

T20 WC 2022: ओलंपिक रेस के अंदाज में रन भागने के लिए तैयार हुआ कीवी बल्लेबाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन

2 of 7
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड
पहले ग्रुप में न्यूजीलैंड एकमात्र टीम है, जो अब तक कोई मैच नहीं हारी है। न्यूजीलैंड ने तीन मैच खेले हैं और दो में उसे जीत मिली है। एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। पांच अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। न्यूजीलैंड को अब इंग्लैंड और आयरलैंड से खेलना है। यह टीम अपने दोनों मैच जीतकर आसानी से सेमीफाइनल में पहुंचेगी। अगर न्यूजीलैंड दो में से एक मैच भी जीत जाता है तो फाइनल में पहुंच जाएगा। क्योंकि इस टीम का रन रेट फिलहाल 3.850 का है और एक मैच हारने पर भी यह बाकी टीमों से काफी बेहतर होगा। 

T20 WC: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में राहुल की जगह खेल सकते हैं ऋषभ पंत? बैटिंग कोच राठौर ने दिया जवाब

विज्ञापन

3 of 7
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया
मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही अंक तालिका में चौथे स्थान पर हो, लेकिन इस टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा है। तीन मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास तीन अंक हैं, लेकिन खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के बाकी दोनों मैच आयरलैंड और अफगानिस्तान से हैं। कंगारू टीम ये दोनों मैच जीतकर सात अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। अगर कंगारू टीम बड़े अंतर से दोनों मैच जीत जाती है तो उसका रन रेट भी बेहतर होगा। सेमीफाइनल की रेस में रन रेट भी काफी अहम रहेगा, क्योंकि फिलहाल तीन टीमों के पास तीन अंक हैं। 

NZ vs SL T20: जितने रन न्यूजीलैंड के फिलिप्स ने अकेले बनाए, श्रीलंका की पूरी टीम मिलकर उतने रन नहीं बना सकी

4 of 7
इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से यह टीम वापसी के लिए बेकरार है, लेकिन बारिश इंग्लैंड का खेल खराब कर रही है। तीन मैचों के बाद इंग्लैंड के पास भी तीन अंक हैं। अगले दो मैचों में इस टीम को न्यूजीलैंड और श्रीलंका से खेलना है। इंग्लैंड के लिए कोई मैच आसान नहीं होगा। खासकर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करना बड़ी चुनौती होगी। अब कोई मैच हारने पर इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। वहीं, बाकी दोनों मैच जीतने पर सात अंकों के साथ सेमीफाइनल की रेस में बना रहेगा। 

NZ vs SL T20: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया, फिलिप्स के शतक के बाद बोल्ट की घातक गेंदबाजी

विज्ञापन

5 of 7
एंड्रयू बालबर्नी और लोर्कन टकर - फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड
आयरलैंड की टीम क्वालिफायर राउंड खेलकर सुपर-12 में पहुंची थी, लेकिन यहां इंग्लैंड को हराकर इस टीम ने बड़ा उलटफेर किया। इसी वजह से यह टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। तीन मैचों के बाद आयरलैंड के पास भी तीन अंक हैं और अंक तालिका में यह टीम ऑस्ट्रेलिया से ऊपर तीसरे स्थान पर है। आयरलैंड के बाकी दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हैं। अगर यह टीम दो बड़े उलटफेर कर पाती है तो ही सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी। हालांकि, आयरलैंड के बाकी दोनों मैच जीतने पर इस ग्रुप में सेमीफाइनल के समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे। 

T20 WC 2022: इस वर्ल्ड कप के अब तक के टॉप 10 लंबे छक्के, इन दो बल्लेबाजों ने तो स्टेडियम के पार पहुंचाई गेंद

विज्ञापन

6 of 7
अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। इसके दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। इसी वजह से अफगानिस्तान के पास दो अंक हैं। बाकी दो मैचों में अफगानिस्तान को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। दोनों मैच जीतने पर भी अफगानिस्तान के पास छह अंक होंगे और सेमीफाइनल में पहंचने के लिए यह टीम किस्मत के भरोसे होगी। कुल मिलाकर अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुका है। 

IND vs SA: भारत के खिलाफ मैच से पहले मार्करम ने भरी हुंकार, अपने तेज गेंदबाजों और कोहली को लेकर कही बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका
तीन मैच के बाद श्रीलंका के पास दो अंक हैं और बाकी दोनों मुकाबले अफगानिस्तान और इंग्लैंड के साथ हैं। दोनों मैच जीतने पर भी श्रीलंका के पास छह अंक होंगे। अफगानिस्तान की तरह यह टीम भी अपने बाकी मुकाबले जीतने के बावजूद किस्मत के भरोसे रहेगी। यह टीम भी सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है, लेकिन इंग्लैंड का खेल खराब कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें