फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्मिथ-लियोन समेत छह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने यशस्वी को अगला सुपरस्टार क्रिकेटर बताया, गिल को तीन वोट

Mon, 16 Sep 2024 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

वीडियो में कई शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से उस भारतीय क्रिकेटर का नाम पूछा गया था जिसके बारे में उनका मानना था कि वह अगली पीढ़ी का सुपरस्टार बन जाएगा। स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और एलेक्स कैरी ने यशस्वी को अपनी पसंद के रूप में नामित किया।
विज्ञापन
1 of 6
स्टीव स्मिथ, यशस्वी, स्टार्क और शुभमन - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटरों स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाने वाला अगला बड़ा नाम बताया है। 22 वर्षीय यशस्वी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से तहलका मचाया हुआ है। उनके असाधारण प्रदर्शन ने उन्हें भविष्य के सुपरस्टार माना जा रहा है। वहीं, अगले भारतीय सुपरस्टार के रूप में शुभमन गिल को भी तीन वोट मिले।
विज्ञापन

2 of 6
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
यशस्वी ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में शानदार डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस साल टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था। इस सीरीज के पांच मैचों में यशस्वी ने 712 रन बनाए थे और किसी टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने थे। मुंबई का यह प्रतिभाशाली क्रिकेटर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भी तहलका मचा रहा है। सिर्फ 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यशस्वी ने 723 रन बनाए हैं और खुद को सभी प्रारूपों के एक खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन

3 of 6
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI
स्टार स्पोर्ट्स तमिल द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कई शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से उस भारतीय क्रिकेटर का नाम पूछा गया था जिसके बारे में उनका मानना था कि वह अगली पीढ़ी का सुपरस्टार बन जाएगा। स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और एलेक्स कैरी ने यशस्वी को अपनी पसंद के रूप में नामित किया।

4 of 6
यशस्वी और शुभमन - फोटो : IPL/BCCI/ICC/CricketWorldCup
स्मिथ ने कहा, 'यशस्वी एक पीढ़ीगत सुपरस्टार हो सकते हैं'। वहीं, स्टार्क ने कहा, 'जायसवाल शायद अगले बड़े सुपरस्टार हैं, मुझे ऐसा लगता है।' कैरी, हेजलवुड और लियोन ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए। तीनों ने यशस्वी को भारत की अगली क्रिकेट सनसनी के रूप में समर्थन दिया। हेजलवुड ने यशस्वी की विभिन्न प्रारूपों में ढलने की क्षमता पर जोर देते हुए कहा, 'यशस्वी सभी प्रारूपों के लिए एक उचित क्रिकेटर दिखते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भी अपने विचार बताए, लेकिन भारत के भविष्य के सुपरस्टार के लिए उनकी पसंद शुभमन गिल थे। ग्रीन ने गिल की तकनीक और क्षमता की तारीफ की, जबकि हेड ने कहा कि शुभमन जब अपने टच में होते हैं तो लगता है कि गेंदबाजी कितनी औसत दर्जे की हो रही है। वह खेल को धीमा कर देते हैं। साथ ही शुभमन स्पिन पर दबदबा बनाने में माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
यशस्वी को अभी टेस्ट या वनडे में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है, जबकि शुभमन गिल पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेल चुके हैं। गिल ने मेलबर्न में 2020 में प्रतिष्ठित बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात वनडे मैचों में 272 रन बनाए हैं। भारत का आगे का शेड्यूल काफी टाइट है। टीम इंडिया सितंबर-अक्तूबर में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज खेलेगी। हालांकि, सभी की निगाहें बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर हैं, जो पर्थ में 22 नवंबर को शुरू होने वाली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज क्रिकेट की सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक है। भारत के लिए यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में अपना दबदबा मजबूत करने का मौका देगी। टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने का मौका भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें