Optical Illusion Test: दिमाग के घूमा देने वाली तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आज हम आपके लिए एक फोटो लेकर आए हैं। इस फोटो में एक परिवार दिख रहा है। इसमें एक माता-पिता और दो बच्चे दिख रहे हैं। इसके अलावा फोटो में परिवार के साथ कुछ जानवर भी दिख रहे हैं। इनमें बिल्ली और चूहा भी हैं। इस तस्वीर में चूहा को खोजना है, जिसके लिए सात सेकेंड की समयसीमा तय की गई है। अगर आपने तय समय में अपना जवाब बता दिया तो माना जाएगा कि आप पहेलियां सुलझाने में उस्ताद हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन्स आपकी आंखों को धोखा देने का काम करते हैं। इनमें छिपी चीजें आपके सामने होती हैं, लेकिन फिर भी दिखाई नहीं देती हैं। कई बार कोशिश करने के बाद भी दिमाग कन्फ्यूज रहता है। इस तरह की दिमागी कसरत करने से दिमाग तेज होता है। एक्सपर्ट्स भी दिमाग को तेज करने के लिए ऐसी कसरत की सलाह देते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन से दिमाग के साथ-साथ आंखों का भी टेस्ट हो जाता है।