फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के 'जबरा फैन' को धोनी ने दी 'शाही' पार्टी, PHOTOS शेयर कर इस तरह जाहिर की खुशी

Sun, 03 Jun 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और सुधीर गौतम
भारतीय क्रिकेट की दुनिया में जब भी फैन की बात की जाती है तो सबसे पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 'जबरा फैन' सुधीर गौतम का नाम लिया जाता है। गौतम सचिन के सबसे खास प्रशंसकों में से एक थे। दुनिया में कहीं भी सचिन का मैच क्यों न हो वह जरूर देखने जाते थे, लेकिन इस बार वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी के घर देखने गए।


 
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी और सुधीर गौतम
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने के बाद धोनी इस वक्त अपने परिवार के साथ घर पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान एमएस धोनी ने सचिन के 'जबरा फैन' सुधीर को अपने घर पर लंच के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी और सुधीर गौतम
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 'कैप्टन कूल' धोनी रांची स्थित अपने फार्महाउस पर सुधीर के साथ 'शाही' लंच किया। दरअसल, सुधीर गौतम सचिन तेंदुलकर के ऐसे फैन थे जो टीम इंडिया के हर मैच में तिरंगा लहराते हुए नजर आते थे। हालांकि, अभी भी वह टीम इंडिया की हौसला अफजाई करने के लिए सभी मैचों में मौजूद रहते हैं।

4 of 5
सुधीर गौतम
लंच के बाद सुधीर ने  खुशी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से धोनी और उनके परिवार के साथ की फोटो पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, 'स्पेशल दिन कैप्टन धोनी के साथ। फॉर्म हाउस में परिवार के साथ सुपर लंच। उन क्षणों को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। शुक्रिया... धोनी और साक्षी दी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद कप्तान आराम कर रहे हैं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ms dhoni
बता दें कि क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे एमएस धोनी इन दिनों अपने रांची स्थित फार्महाउस पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें