फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज खान अकेले नहीं, इन हस्तियों पर भी लग चुके हैं IPL में सट्टेबाजी के आरोप

Sun, 03 Jun 2018 07:50 AM IST
अंशुल तलमले, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
IPL में सट्टेबाजी का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है। इस बार आरोप बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान पर लगा है। हाल में खत्म हुए आईपीएल सीजन 11 के दौरान सट्टेबाजी के आरोप में बुकी सोनू जालान की गिरफ्तारी के बाद कई बातें सामने आने लगीं।
विज्ञापन

2 of 7
दरअसल, पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड को 29 मई को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसके घर से एक डायरी मिली। डायरी में अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी, कॉन्ट्रेक्टर और बिल्डर के नाम मिले हैं। सोनू जालान ने पुलिस को बताया है कि अरबाज उससे सट्टे में 2.80 करोड़ रुपए हार गए। एक्टर पर उसकी लेनदारी बन रही थी और पैसा वसूलने के लिए एक्टर को धमकाया भी।
विज्ञापन

3 of 7
इस वजह से ही शुक्रवार को ठाणे की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने उन्हें जांच के सिलसिले में समन भेजा था। अब शनिवार को अरबाज खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी या मशहूर हस्ती पर सट्टेबाजी के आरोप लगे हो। लिस्ट लंबी है, देखिए अगली स्लाइड

4 of 7
IPL सबसे पहले 2013 में फिक्सिंग को लेकर बदनाम हुआ। बिग बॉस सीजन 3 के विनर और कई फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका निभाने वाले एक्टर बिंदु दारा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बिंदु पर बुकी और खिलाड़ियों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप था।
विज्ञापन

5 of 7
कई दिन हवालात में गुजारने के बाद बिंदु की रिहाई हुई। हालांकि फिक्सिंग या सट्टेबाजी से सीधे तौर पर जुड़ने का कोई सबूत हाथ नहीं लगा। बिंदु दारा सिंह के साथ-साथ तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष और चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एम. श्रीनिवासन के दामाद और आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के 'टीम प्रिंसिपल' गुरुनाथ मयप्पन पर भी सट्टेबाजी के आरोप लगे।
विज्ञापन

6 of 7
बाद में जस्टिस लोढ़ा समिति के फैसले से चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल से 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था। साथ-साथ समिति ने जीवन भर उनके क्रिकेट संबंधी किसी भी गतिविधि में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स टीम के सह-मालिक थे। कारोबारी पृष्ठभूमि वाले राज कुंद्रा आईपीएल में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी को लेकर लंबे समय तक शक के घेरे में रहे। लोढ़ा समिति ने उन्हें भी सट्टेबाजी का दोषी पाया था और उन्हें भी कभी क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेने का आदेश सुनाया। राजस्थान रॉयल्स को भी 2 साल का बैन झेलना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें