फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: अपने हैरतअंगेज कैच को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, इसे दिया श्रेय, अपने फैसलों को लेकर रखी राय

Wed, 02 Oct 2024 10:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश की पहली पारी के 50वें ओवर में सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन ने सिराज को चार्ज करना चाहा और एक आक्रामक शॉट खेला। मिड ऑफ पर तैनात रोहित ने हवा में उछले और एक हाथ से कैच लिया।
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ने पर चुप्पी तोड़ी है। रोहित ने इसका श्रेय अपने जंपिग के समय को दिया है। भारतीय कप्तान ने मैच के चौथे दिन एक ऐसा कैच लिया, जिसने बल्लेबाज से लेकर अंपायर, फैंस और साथी खिलाड़ियों को हैरान कर दिया। रोहित के इस कैच की काफी सराहना हुई थी। भारतीय टीम ने यह मुकाबला जीतकर बांग्लादेश से 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रोहित का कैच - फोटो : BCCI
रोहित ने लपका था लिटन दास का कैच
दरअसल, बांग्लादेश की पहली पारी के 50वें ओवर में सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन ने सिराज को चार्ज करना चाहा और एक आक्रामक शॉट खेला। गेंद हवा में मिड ऑफ पर गई। लिटन ने गेंद पर जोरदार हिट लगाया था और आमतौर पर ऐसे शॉट पर गेंद चौके के लिए जाती है। हालांकि, मिड ऑफ पर तैनात रोहित ने हवा में उछले और एक हाथ से कैच लिया। इसके बाद सिराज, कोहली समेत बाकी खिलाड़ी उन्हें बधाई देने पहुंचे। वहीं, लिटन को तो यकीन नहीं हुआ। वह कुछ सेकंड तक क्रीज पर ही खड़े रहे और रोहित को घूरते रहे।
विज्ञापन

3 of 7
रोहित का कैच - फोटो : BCCI

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित ने कहा, इस कैच में समय की अहम भूमिका थी क्योंकि अगर मैं सही समय पर जंप नहीं करता तो आसानी से कैच छूट जाता। मैं बस यही कहूंगा कि मैं काफी भाग्यशाली रहा जो यह कैच ले सका। मैंने सही समय पर जंप मारी और ठीक समय पर हाथ सही जगह उठाया। 

विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
अपने फैसलों पर क्या बोले रोहित?
रोहित शर्मा का मानना है कि उन्होंने अपने फैसले पर भरोसा करने के लिए पर्याप्त क्रिकेट खेला है। रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच का नतीजा निकालने के लिए आक्रमक तरीके से खेलने का फैसला किया था।  रोहित ने कहा,  मैं अपने निर्णय पर भरोसा रखने के लिए काफी खेल चुका हूं। मैं मैदान पर जो निर्णय लेता हूं, फिर उसी के अनुसार चलता हूं। जाहिर तौर पर मेरे आसपास ऐसे खिलाड़ी हैं जो सुझाव देने के लिए तैयार हैं, लेकिन अंत में, मुझे अपने दिमाग और अपने फैसले पर भरोसा है और जब आप खेल रहे हों तो यही मायने रखता है। 
विज्ञापन

6 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Screen Grab
उन्होंने कहा, उच्चतम स्तर पर आपके पास हर चीज का थोड़ा-थोड़ा होना आवश्यक है। बुद्धिमानी से निर्णय लेने के लिए आपको शांत रहने की आवश्यकता है, आपको बहुत सारे निर्णय लेने की आवश्यकता है और हर फैसला आपके अनुकूल नहीं होगा, लेकिन आपको इसका समर्थन करना होगा और अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग करना होगा, मैं यही करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
मालूम हो कि कानपुर टेस्ट में बारिश का साया था और दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद डाले बिना स्टंप घोषित किया गया था। इसके बावजूद भारत ने चौथे दिन बांग्लादेश की पहली पारी जल्दी समेटी और फिर अपनी पहली पारी घोषित कर बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और बांग्लादेश को सस्ते में समेटा जिससे भारत को आसान मिला। भारत ने यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया था। मैच के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने रोहित के इस रवैये और जोखिम लेने की शैली की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें