फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: द्रविड़-रोहित ने नहीं, बल्कि इस दिग्गज ने ध्रुव जुरेल के डेब्यू की कहानी लिखी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Fri, 15 Mar 2024 01:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अब पता चला है कि कुछ डेब्यू मुख्य कोच द्रविड़ या कप्तान रोहित के कहने पर नहीं आए थे। उनकी जगह मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम प्रबंधन पर दबाव डाला कि वह इनमें से कुछ खिलाड़ियों का चयन करें।
विज्ञापन
1 of 4
अगरकर ने द्रविड़ से जुरेल को चुनने के लिए कहा था - फोटो : Social Media
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ने टीम मैनेजमेंट को अगली पीढ़ी के कुछ सितारों को आजमाने का मौका दिया। सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, आकाश दीप और ध्रुव जुरेल ने इस सीरीज से अपने करियर की शुरुआत की। ऐसा कहा जा रहा था कि यह कॉल पूरी तरह से कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा का था कि किन्हें डेब्यू कराया जाए और किन्हें नहीं। हालांकि, अब पता चला है कि इनमें से कुछ डेब्यू मुख्य कोच द्रविड़ या कप्तान रोहित के कहने पर नहीं आए थे। उनकी जगह मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम प्रबंधन पर दबाव डाला कि वह इनमें से कुछ खिलाड़ियों का चयन करें।
विज्ञापन

2 of 4
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर ने ही द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को विकेटकीपर के स्थान के लिए ध्रुव जुरेल का नाम सुझाया था। भारतीय टीम ने पहले दो मैचों के लिए केएस भरत को मौका दिया था, लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज ज्यादा प्रभावित करने में कामयाब नहीं हुआ था। वहीं, ध्रुव ने टीम में आते ही एक कीपर और बल्लेबाज दोनों के रूप में एक प्रभावशाली छाप छोड़ी।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित, द्रविड़ और अगरकर - फोटो : BCCI
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'अगरकर ने ही जुरेल का नाम सुझाया था। टीम प्रबंधन उसे लेकर ज्यादा आश्वस्त नहीं था क्योंकि वह अब भी युवा खिलाड़ी है। एक ऐसे खिलाड़ी को जिसने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो और उसे सीरीज के अहम मुकाबले में मौका दे देना टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा कॉल होने वाला था। हालांकि, अगरकर ने इस खिलाड़ी को कई बार देखा था तो उन्होंने रिस्क लेने का फैसला लिया।' इससे पहले, धर्मशाला टेस्ट के खत्म होने के बाद द्रविड़ ने खुद खुलासा किया था कि अगरकर ही थे जिन्होंने उन्हें और रोहित को टीम में कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को चुनने के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन

4 of 4
राहुल द्रविड़-रोहित शर्मा - फोटो : twitter
द्रविड़ ने कहा था- अजीत और उनकी टीम को भी श्रेय दिया जाना चाहिए। बहुत सारे युवा जो आते हैं, कोच और कप्तान के रूप में हमें वास्तव में उनमें से बहुत को देखने को नहीं मिलता है। हम उतना घरेलू क्रिकेट नहीं देखते जितना अजीत और उनकी चयनकर्ताओं की टीम देखती है। उन्होंने हमें कहा कि इन्हें शामिल करो। उन्होंने हमें इनमें से कुछ युवाओं को चुनने की चुनौती दी है और वे अब यहां आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। चयनकर्ता होना आसान नहीं होता। आपको हमेशा आलोचना मिलती है, लेकिन अजीत और उनकी टीम की पीठ थपथपाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें