फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, ब्रूक के बाद एनगिडी भी हुए बाहर, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की हुई एंट्री

Fri, 15 Mar 2024 11:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनगिडी इस साल की शुरुआत में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही टखने की चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 14 मैच खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जेक फ्रेजर और एनगिडी - फोटो : Social Media
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। उन्हें पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने साइन किया था। हालांकि, शुक्रवार को चोट के कारण वह आईपीएल के 17वें सीजन से बाहर हो गए। कैपिटल्स ने एनगिडी की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया है।
विज्ञापन

2 of 5
जेक फ्रेजर - फोटो : Social Media
मेलबर्न का 21 वर्षीय यह ऑलराउंडर शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा लेग स्पिन भी करता है। मैकगर्क ने पिछले महीने सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में डेब्यू किया था। वह 50 लाख रुपये के रिजर्व प्राइस पर डीसी में शामिल हो गए हैं। एनगिडी को भी दिल्ली ने 50 लाख रुपये में ही साइन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
लुंगी एनगिडी - फोटो : ट्विटर
एनगिडी इस साल की शुरुआत में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही टखने की चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 14 मैच खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं। 10 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

4 of 5
जेक फ्रेजर - फोटो : Social Media
वहीं, जेक फ्रेजर ने आईपीएल तो नहीं खेला है, लेकिन उन्हें 37 टी20 खेलने का अनुभव है। इसमें वह 133.54 के स्ट्राइक रेट से 645 रन बना चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। फ्रेजर दिल्ली के लिए स्पिन ट्रैक पर मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैरी ब्रूक - फोटो : IPL/BCCI
इससे पहले दिल्ली को तब बड़ा झटका लगा था, जब स्टार इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। वह हाल ही में इंग्लैंड के भारत दौरे पर आने के बाद वापस घर लौट गए थे। उनकी दादी का निधन हो गया था और वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। कैपिटल्स ने अभी तक ब्रूक के रिप्लेसमेंट के नाम का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें