फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs MI: हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी मुंबई, विराट की आरसीबी से होगी टक्कर, ये है दोनों टीमों की संभावित XI

Sat, 25 Sep 2021 05:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
1 of 5
बैंगलोर बनाम मुंबई - फोटो : Social media
आईपीएल 2021 के 39वें मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। सात बजे टॉस होगा। आईपीएल के 14वें सीजन में मुंबई का अब तक प्रदर्शन बहुत अच्छा तो नहीं रहा है। रोहित की अगुवाई वाली मुंबई पलटन को नौ मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले दोनों मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार को होने वाले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुंबई बनाम बैंगलोर - फोटो : SELF
अंकतालिका में कौन कहां?
अंकतालिका की बात करें तो, रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस अंकतालिका में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। यह मुकाबला रोहित की अगुवाई मुंबई पलटन के लिए काफी अहम है। मुंबई रविवार को हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी। वहीं, बैंगलोर की निगाह जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंचने की होगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
RCB vs MI - फोटो : social media
आंकड़ों में किसका पलरा भारी
आंकड़ों की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले हुए हैं। इसमें से मुंबई ने 17 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। बता दें कि दोनों ही टीमों को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने आरसीबी को छह विकेट से जबकि कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हराया था।

4 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media
मुंबई में हो सकती है हार्दिक की वापसी
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। आरसीबी के खिलाफ उनकी मैदान पर वापसी हो सकती है। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी के निदेशक जहीर खान ने दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वो फिट रहेंगे और आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत/रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, टिम डेविड/शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी/काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, सौरभ तिवारी/हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें