दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : social media
इन खिलाड़ियों पर रहेगी निगाह
हैदराबाद के खिलाफ एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, कोहली और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों के रहते आरसीबी 142 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। वहीं, आरसीबी के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और जॉर्ज गार्टन ने तेज गेंदबाजी का जिम्मा बखूबी संभाला है। वहीं, स्पिन में युजवेंद्र चहल लय में हैं। दूसरी तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं और लीग चरण के बाद उसका आत्मविश्वास बुलंद है। शिखर धवन, श्रेयस अय्यर फॉर्म में हैं। इन दोनों बल्लेबाजों को लगातार अच्छा खेलना होगा। तेज गेंदबाजी में एनरिच नोर्टजे, कागिसो रबाडा और आवेश खान की तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है।