आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
यूसुफ-अमित के क्लब में शामिल हुए जडेजा
जडेजा मैदान में बाधा डालते हुए आउट होने वाले आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2013 में यूसुफ पठान और 2019 में अमित मिश्रा इस तरह से आउट हो चुके हैं। 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेल रहे यूसुफ रांची में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण में बाधा डालते हुए पाए गए थे। वहीं, 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे अमित मिश्रा को विशाखापत्तनम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्षेत्ररक्षण में बाधा डालते हुए पाया गया था। अब जडेजा तीसरे खिलाड़ी हैं। यह पहली बार नहीं है जब जडेजा इस तरह की हरकत करते हुए पाए गए हों। इससे पहले इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी भुवनेश्वर कुमार का थ्रो उनके शरीर पर जा लगा था। हालांकि, हैदराबाद ने अपील नहीं की और जडेजा बच गए थे।