फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2011 में विश्वकप जीतने वाली इंडियन टीम के ये 11 खिलाड़ी आज कर रहे हैं ये काम!

Tue, 02 Apr 2019 06:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
आज से ठीक 8 साल पहले आज ही के दिन साल 2011 में विश्वकप का फाइनल मुकाबला जीत भारतीय टीम ने इतिहास रचा था। आज भी वो दिन हर भारतीय की जहन में ताजा है, 28 साल के लंबे इंतजार के बाद धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्डकप जीता, सभी खिलाड़ियों ने उस वक्त अपना दमदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में भागीदार बने। वो दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया।
विज्ञापन

2 of 12
विराट कोहली - फोटो : social media
आज हम आप सबके साथ साझा करेंगे उन खिलाड़ियों की जानकारी जो उस विश्वकप जीतने वाली स्वर्णिम टीम का हिस्सा थे। जानेंगे कि क्रिकेट से अलग आजकल कौन क्या कर रहा है?

विराट कोहली
2011 में विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यमक्रम के बल्लेबाज बन चुके थे और वर्ल्डकप के फाइनल मैच में 35 रनों की पारी सहित पूरे टूर्नामेंट में 247 रन बनाए थे। उसके बाद उसी साल उन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया। आज विराट कोहली विश्व क्रिकेट में नंबर 1 खिलाड़ी हैं और कई रिकॉर्ड के मालिक हैं। इसके साथ ही वो टीम इंडिया के तीनों प्रारूपों के कप्तान और टी-20 लीग में बैंगलोर का नेतृत्व करते हैं।
विज्ञापन

3 of 12
2011 World Cup
एमएस धोनी

विश्वकप 2011 के फाइनल मैच में धोनी की 91 रनों की पारी और मैच जिताऊ छक्का आज भी ऐतिहासिक है और हर भारतीय की जहन में ताजा है। तबसे आज तक धोनी टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ी हैं और अपनी विकेटकीपिंग और काबिलियत के दम पर टीम को लगातार जीत दिलवा रहे हैं। धोनी फिलहाल 2019 वर्ल्डकप में खेलने को तैयार हैं और उससे पहले टी-20 लीग में फिर से चेन्नई को खिताब जितवाने को प्रयासरत हैं।

4 of 12
सुरेश रैना
सुरेश रैना

2011 के विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भले ही रैना को बल्लेबाजी का मौका ना मिला हो लेकिन फिर भी वो हमेशा टीम का अभिन्न अंग रहे हैं। रैना ने मुश्किल वक्त में हमेशा टीम को उबारा और जीत दिलवाई। फिलहाल रैना टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और टीम में जगह बनाने की लगातार कोशिश भी कर रहे हैं। 2019 विश्वकप में अगर रैना को खेलना है तो उसके लिए उन्हें इंडियन टी-20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।  
विज्ञापन

5 of 12
श्रीसंत - फोटो : social media
एस श्रीसंत

2011 विश्वकप के फाइनल में श्रीसंत प्लेइंग XI का हिस्सा थे हालांकि वो विकेट लेने में नाकामयाब रहे थे। फिलहाल श्रीसंत बुरे दौर से गुजर रहे हैं और लगातार विवादों से घिरे हुए हैं। पहले टी-20 लीग में हाथापाई फिर स्पॉट फिक्सिंग में नाम आना, फिर बैन झेलना। इस वक्त अलग-अलग रियलिटी शो में आ रहे हैं और कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। हालांकि हाल ही में कोर्ट द्वारा बैन हटाने पर अब श्रीसंत फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
मुनाफ पटेल - फोटो : social media
मुनाफ पटेल

अपनी सटीक लाइन लेंथ वाली गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले मुनाफ वर्ल्डकप के बाद ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए और कुछ साल टी-20 लीग खेलने के बाद उन्होंने अपने गांव में सामाजिक काम करना शुरू किया और फिर 2018 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
विज्ञापन

7 of 12
गंभीर 2011 - फोटो : social media
गौतम गंभीर

वर्ल्डकप के फाइनल में महत्वपूर्ण 97 रन सहित पूरे टूर्नामेंट में 343 रन बनाने वाले गंभीर भी टीम से अंदर-बाहर होते रहे, लेकिन टी-20 लीग में वो कोलकाता की कप्तानी और अपनी बल्लेबाजी से सबके दिलों पर छाए रहे। फिर 2018 में उन्होंने सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए और अब उनके चुनाव लड़ने की भी चर्चा है।

8 of 12
Birthday special: Virendra sehwag
वीरेंद्र सहवाग

2011 विश्वकप के पहले मैच में 175 रन बनाने के बाद सहवाग पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए और फाइनल में भी शून्य पर आउट हुए। सहवाग हमेशा अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने गए और जब तक खेले दमदार बल्लेबाजी की। हालांकि खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हुए। इंडियन टी-20 लीग में कई टीमों से खेले और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास सहवाग बतौर कमेंटेटर काम करते रहे। आजकल वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

9 of 12
sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर 

सचिन के नाम सभी रिकॉर्ड थे बस नहीं था तो विश्वकप, लेकिन 2011 में वो भी पूरा हो गया। सचिन के लिए विश्वकप अच्छा रहा। सचिन ने 2013 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया, फिर टी-20 लीग से जुड़े और राज्यसभा से सांसद भी रहे।

10 of 12
yuvraj singh
युवराज सिंह

फाइनल में 24 गेंदों में नाबाद 21 रनों की पारी और विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने के बाद कैंसर की बीमारी से जूझे और काफी इलाज के बाद फिर से क्रिकेट में वापसी की। टी-20 लीग में कई बार सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उस दौरान उन्होंने हेजल कीच से शादी कर ली। फिलहाल वे मुंबई से खेल रहे हैं और 2019 विश्वकप के लिए अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

11 of 12
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह 

2011 में किफायती गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट झटककर टीम के लिए अहम योगदान दिया। कुछ सालों बाद वो टीम से अंदर-बाहर होने लगे हालांकि टी-20 लीग में अब भी उनका खेलना जारी है। इस साल वो चेन्नई से खेल रहे हैं। भज्जी अब अंतरराष्ट्रीय मैचों में कमेंटरी करने के साथ टॉक शो में भी दिख जाते हैं।
विज्ञापन

12 of 12
जहीर खान - फोटो : getty
जहीर खान

विश्वकप में धारदार गेंदबाजी के साथ सबसे अधिक 21 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज का खिताब। हमेशा टीम के लिए जबरदस्त गेंदबाजी और फिर 2015 में संन्यास की घोषणा। कुछ साल पहले बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी कर ली। अब वो बतौर एक्सपर्ट टीवी पर कमेंटरी करते दिख जाते हैं। फिलहाल वो टी-20 लीग में मुंबई के मेंटर भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें