फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Team: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर बवाल शुरू, PCB ने सात सदस्यीय चयन समिति से वहाब-रज्जाक को किया बाहर

Wed, 10 Jul 2024 11:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

रज्जाक पुरुष और महिला दोनों टीमों के राष्ट्रीय चयन समिति में काम कर चुके हैं, जबकि वहाब पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता थे। हालांकि, कुछ महीने पहले उन्हें सात सदस्यीय समिति का सदस्य मात्र बना दिया गया था।
विज्ञापन
1 of 6
रज्जाक और वहाब - फोटो : PCB
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति से बर्खास्त कर दिया है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लचर प्रदर्शन के बाद यह फैसला किया गया। पाकिस्तान अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा था। इस ग्रुप में भारत और मेजबान अमेरिका शीर्ष पर रहे थे। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को सुपर ओवर में अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
रज्जाक पुरुष और महिला दोनों टीमों के राष्ट्रीय चयन समिति में काम कर चुके हैं, जबकि वहाब पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता थे। हालांकि, कुछ महीने पहले उन्हें सात सदस्यीय समिति का सदस्य मात्र बना दिया गया था। समिति को इस अवधि में कोई मुख्य चयनकर्ता नहीं मिला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बयान के अनुसार, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति के पुनर्गठन की पुष्टि कर दी है और इसके संयोजन पर जल्द ही जानकारी सामने आएगी।'
विज्ञापन

3 of 6
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
पाकिस्तान के लिए तीन विश्व कप खेलने वाले वहाब ने हाल में अमेरिका में टी 20 विश्व कप दौरे के दौरान सीनियर टीम मैनेजर के रूप में भी काम किया था। 2020 के बाद से पीसीबी के पास छह हाई-प्रोफाइल चयनकर्ता रहे हैं। इनमें वहाब के अलावा मोहम्मद वसीम, शाहिद अफरीदी, इंजमाम-उल-हक, हारून राशिद और मिस्बाह-उल-हक शामिल हैं। हालांकि, इनका कार्यकाल अलग-अलग और संक्षिप्त रहा था।

4 of 6
गैरी कर्स्टन, बाबर और गिलेस्पी - फोटो : PCB/Social Media
मौजूदा चयन समिति के शेष पांच सदस्य मुख्य कोच (गैरी कर्स्टन वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए और टेस्ट के लिए जेसन गिलेस्पी), कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद यूसुफ, असद शफीक और डेटा विश्लेषक बिलाल अफजल हैं। पाकिस्तान को अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। वे इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के दौरे से पहले तीन टेस्ट के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने मंगलवार को मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी को टीम की किस्मत बदलने के लिए खुली छूट दे दी। सूत्रों के मुताबिक, नकवी पाकिस्तान टीम में खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरों से नाराज हैं और जल्द से जल्द टीम के अंदरूनी मसलों को निपटाना चाहते हैं।

नकवी ने सीमित ओवरों के प्रारूप के कोच कर्स्टन और टेस्ट टीम के कोच गिलेस्पी से मुलाकात की। इस दौरान कर्स्टन और गिलेस्पी ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी योजनाएं साझा कीं। पीसीबी के अनुसार नकवी ने दोनों कोचों से कहा कि उन्हें उन पर पूरा भरोसा है और उन्हें क्रिकेट बोर्ड से पूरा समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहसिन नकवी (दाएं) ने पाकिस्तान टीम पर बयान दिया - फोटो : PCB/ICC
पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, 'कर्स्टन ने विश्व कप के आधार पर सफेद गेंद की टीम के बारे में अपनी चिंताओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया।' दोनों मुख्य कोच ने पीसीबी अध्यक्ष से कहा कि वे पाकिस्तान टीम के चयन के लिए आवश्यक फिटनेस स्तर के बारे में स्पष्ट दिशानिर्देश निर्धारित करना चाहते हैं। सूत्र ने कहा, 'नकवी ने उनसे कहा कि उन्हें टीम की किस्मत बदलने के लिए जो भी आवश्यक हो, वह करना चाहिए और कोई भी उन्हें चयन या खिलाड़ियों की फिटनेस पर कोई समझौता करने के लिए नहीं कहेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें