फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Head Coach: अपनी शर्तों पर आगे बढ़ने का नाम है गौतम गंभीर, कभी हार न मानने वाले जज्बे से बनाई पहचान

Wed, 10 Jul 2024 08:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह एक कुशल रणनीतिकार हैं। इस साल आईपीएल में वह कोलकाता के मेंटर बने थे और यह टीम तीसरी बार खिताब जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन
1 of 7
गौतम गंभीर - फोटो : IPL
अपने कभी हार न मानने के जज्बे के कारण भारतीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाने वाले गौतम गंभीर को अपनी शर्तों पर काम करने वाला व्यक्ति भी माना जाता है और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका में वह किस तरह से आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गौतम गंभीर - फोटो : BCCI
गंभीर वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर भारतीय सलामी जोड़ी को नई दिशा दी थी लेकिन उन्हें अपने मुखर व्यक्तित्व के लिए भी जाना जाता है और यही वजह है कि वनडे विश्व कप 2011 में खिताब जीत का श्रेय केवल महेंद्र सिंह धोनी को मिलने पर उन्होंने जब तब आपत्ति जताई।
विज्ञापन

3 of 7
गौतम गंभीर और जय शाह - फोटो : BCCI
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह एक कुशल रणनीतिकार हैं। इस साल आईपीएल में वह कोलकाता के मेंटर बने थे और यह टीम तीसरी बार खिताब जीतने में सफल रही थी।

4 of 7
गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI
एक क्रिकेटर के रूप में गंभीर की बात करें तो यह कहा जा सकता है कि वह अपने साथी बल्लेबाजों वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के कुछ न कुछ गुण खुद में समाहित किए हुए है।
विज्ञापन

5 of 7
शाहरुख खान, पूजा ददलानी, गौतम गंभीर - फोटो : इंस्टाग्राम
गंभीर का जन्म 14 अक्तूबर 1981 को दिल्ली में हुआ और उन्होंने अपने राज्य के ही साथी सहवाग के साथ मिलकर भारत की सबसे मजबूत सलामी जोड़ी बनायी। गंभीर ने 2004 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन 2008 तक उनका करियर उतार चढ़ाव वाला रहा।
विज्ञापन

6 of 7
गौतम गंभीर और युवराज सिंह - फोटो : PTI
इस बीच पहले 17 टेस्ट मैच में वह केवल एक शतक लगा पाये थे लेकिन इसके बाद अगले 14 टेस्ट मैच में आठ शतक लगाने में सफल रहे। इसके बाद हालांकि टेस्ट मैचों में उनका फार्म गड़बड़ा गया और आखिरी 17 टेस्ट मैच से वह शतक लगाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI
एकदिवसीय मैचों में वह लगातार अपनी छाप छोड़ते रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनकी अगुवाई में 2012 और 2014 में खिताब जीता था। उन्हें आईपीएल में सबसे अधिक कीमत (11 करोड़ रुपये से भी अधिक) में खरीदा गया था। गंभीर के नाम पर 4000 से अधिक टेस्ट और 5000 से अधिक वनडे रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें