फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: 'अगर कप्तान ही कमजोर है, स्वार्थी है...', इंग्लैंड से हार के बाद अख्तर ने पाकिस्तान टीम पर कसा तंज

Sat, 12 Oct 2024 04:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

अख्तर ने पाकिस्तान के टेस्ट दर्जा खोने की संभावना पर भी बात की और उन्होंने स्थिति को निराशाजनक बताया। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भी चेतावनी दी और अध्यक्ष मोहसिन नकवी से देश में क्रिकेट की बेहतरी के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
1 of 5
शोएब अख्तर, बाबर और शान मसूद - फोटो : Twitter
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को मुल्तान में शुक्रवार को खेले गए टेस्ट मैच में पारी और 47 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर लाइव टीवी पर आपा खो बैठे। पाकिस्तान क्रिकेट में जारी संकट पर अख्तर ने खिलाड़ियों और प्रबंधन की आलोचना की और साथ ही उन्होंने कप्तान पर निशाना साधा। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने सुझाव दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले एक दशक से गिरावट आई है और उन्होंने यहां तक दावा किया कि टीम में मौजूदा खिलाड़ी काफी अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शोएब अख्तर - फोटो : Twitter
शोएब अख्तर ने पीटीवी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'आप जो बोएंगे वही काटेंगे। दशकों से मैंने इस टीम में गिरावट देखी है। स्थिति निराशाजनक है। हारना ठीक है, लेकिन मैच बराबरी की होनी चाहिए। हालांकि, पिछले दो दिनों में हमने जो देखा, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पूरी तरह से उम्मीद छोड़ दी। इससे पता चलता है कि हम काफी अच्छे नहीं हैं। इंग्लैंड ने 800+ का स्कोर बनाया और बांग्लादेश ने भी आपको हरा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
अख्तर ने पाकिस्तान के टेस्ट दर्जा खोने की संभावना पर भी बात की और उन्होंने स्थिति को निराशाजनक बताया। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भी चेतावनी दी और अध्यक्ष मोहसिन नकवी से देश में क्रिकेट की बेहतरी के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया। अख्तर ने कहा, 'फैंस कह रहे हैं कि पाकिस्तान को डब्ल्यूटीसी से हट जाना चाहिए। मैंने कुछ कमेंट्स देखे। आईसीसी सोच रहा होगा कि क्या हमें टीमों को पाकिस्तान भेजना चाहिए और उनकी टेस्ट स्थिति को जीवित रखना चाहिए। यह निराशाजनक है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट, प्रशंसकों और आने वाली प्रतिभाओं को नुकसान होने वाला है। मैं पीसीबी से इस गड़बड़ी को सुलझाने का अनुरोध करता हूं।'

4 of 5
पाकिस्तान टीम में अनबन - फोटो : Twitter
टीम के भीतर गुटबाजी की रिपोर्टों से पाकिस्तान क्रिकेट को काफी नुकसान हुआ है। टीम में कई खिलाड़ी कप्तान बनने की होड़ में हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के बीच अनबन है। इस मामले पर बोलते हुए अख्तर ने स्वीकार किया कि जब प्रबंधन कप्तान से डरेगा, तो गुटबाजी जैसे मुद्दे टीम की प्रगति को नुकसान पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर आपका प्रबंधन और कप्तान कमजोर है तो गुटबाजी होगी। यदि कप्तान स्वार्थी है, तो गुटबाजी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिजवान, शाहीन और बाबर - फोटो : PCB
अख्तर ने कहा, 'ऐसा ही तब होता है जब कोच कप्तान से डरते हैं। जब चयन की बात आती है तो कप्तान ही कॉल लेता है। मेरे खेलने के दिनों से ही यही संस्कृति रही है।' पाकिस्तान को आखिरी बार टेस्ट मैच जीते हुए 1331 दिन बीत चुके हैं। पाकिस्तान ने पिछली बार फरवरी 2021 में रावलपिंडी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर कोई टेस्ट जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें