फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: अभी भी अश्विन के लिए खुले हैं दरवाजे, विश्व कप टीम में हो सकते हैं शामिल, कप्तान रोहित ने दिए संकेत

Mon, 18 Sep 2023 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

अश्विन ने पिछला वनडे मैच जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। खिताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
1 of 8
अश्विन और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही वॉशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट के रूप में भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन रोहित ने कहा कि अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में भारत की योजना के अंतर्गत हैं। यानी कि अश्विन के पास अभी भी वनडे विश्व कप खेलने का मौका है। वनडे विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से होने जा रही है। भारत के 10 मैदानों में विश्व कप के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- स्पिनर ऑलराउंडर के रूप में अश्विन भी योजना में हैं। मैं उनसे फोन पर बात कर रहा हूं। अक्षर को आखिरी समय में चोट लगी थी। वॉशिंगटन उपलब्ध थे, इसलिए उन्हें आना पड़ा और हमारे लिए भूमिका निभानी पड़ी। सुंदर तुरंत मैच खेलने के लिए फिट थे क्योंकि वह (बेंगलुरु में) एशियाई खेलों के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा थे। मैं खिलाड़ियों के साथ उनकी भूमिकाओं के बारे में बहुत स्पष्ट हूं। हर कोई लूप में है।
विज्ञापन

3 of 8
अक्षर और जडेजा विश्व कप टीम में हैं, जबकि चहल-अश्विन को नहीं चुना गया - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित का कहने का मतलब था कि अश्विन फिलहाल चेन्नई में अपने घर पर हैं। हाल फिलहाल में वह किसी ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं रहे हैं। अगर टीम मैनेजमेंट को अश्विन को बुलाना चाहता तो उन्हें चेन्नई से कोलंबो की एक घंटे से भी कम की उड़ान के साथ एसओएस आधार पर बुलाया जा सकता था। हालांकि, यह अश्विन की फिटनेस उनके लिए निगेटिव पॉइंट साबित हुई। इस वजह से मौका नहीं दिया गया। हालांकि, अगर अक्षर बाहर होते हैं तो अश्विन को मौका मिल सकता है, क्योंकि सुंदर एशियाई खेलों के लिए हांगझोऊ रवाना हो जाएंगे। अगर एक साल से अधिक समय से कोई वनडे नहीं खेलने वाले अश्विन को टीम में जगह मिलती है तो यह बहुत आश्चर्य की बात होगी।

4 of 8
अक्षर पटेल प्रैक्टिस करते हुए - फोटो : BCCI
अश्विन ने पिछला वनडे मैच जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। खिताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर बातचीत की। रोहित ने कहा कि बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में नहीं खेलने की संभावना है, जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 99 प्रतिशत मैच-फिट हैं।
विज्ञापन

5 of 8
अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 मैच के दौरान अक्षर के बाएं क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव आ गया था और वह एशिया कप के फाइनल से बाहर हो गए थे। वॉशिंगटन सुंदर को भारत की एशिया कप टीम में अक्षर के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। उनकी चोट को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही थी कि अक्षर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं और उनका विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध हो सकता है। चिंताजनक बात यह है कि एमआरआई स्कैन से पता चला है कि उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट की समस्या गंभीर है।
विज्ञापन

6 of 8
अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित अक्षर की रिकवरी की गति को लेकर बहुत आश्वस्त नहीं दिखे। मैच के बाद उन्होंने कहा- अक्षर को चोट लगी थी। ऐसा लगता है कि शायद इसे ठीक होने में एक सप्ताह या 10 दिन लगेंगे, मुझे नहीं पता। हमें देखना होगा कि चोट की स्थिति कैसी होती है। कुछ लोग जल्दी ठीक हो जाते हैं और मुझे उम्मीद है कि उनके साथ भी ऐसा ही होगा। रोहित ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच खेल पाएंगे या नहीं, लेकिन हम इंतजार करेंगे और देखेंगे स्थिति क्या बनती है।"
विज्ञापन

7 of 8
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सुपर 4 मैच से पहले श्रेयस अय्यर की पीठ में चोट लगी थी और तब से उन्होंने एशिया कप के किसी मैच में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, अय्यर ने पिछले दिनों नेट्स पर बल्लेबाजी की और फील्डिंग ड्रिल्स भी किए। रोहित ने कहा कि श्रेयस मैच खेलने के लिए निर्धारित कुछ मापदंडों पर खरे नहीं उतरे, इसलिए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल के लिए अंतिम 11 में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

8 of 8
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
हिटमैन ने कहा- श्रेयस इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि उनके लिए कुछ मापदंड रखे गए थे। मुझे लगता है कि उन्होंने इसका अधिकांश हिस्सा पूरा कर लिया। मुझे कहना चाहिए कि वह अब तक 99 प्रतिशत फिट हैं। वह अच्छे दिख रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक बल्लेबाजी और फील्डिंग की और हमारे मैदान पर आने से काफी पहले वह मैदान पर पहुंच चुके थे। मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए चिंता की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें