फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: संसद का विशेष सत्र आज से, लखनऊ में BKU की महापंचायत, दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसे में 20 की मौत

Mon, 18 Sep 2023 07:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। 18 सिंतबर से 22 सिंतबर तक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। वहीं, विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ में सोमवार को महापंचायत होगी। महापंचायत में प्रदेश भर से किसान इकट्ठा होंगे। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक खनन कंपनी डी बीयर्स के कर्मचारी हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

संसद का विशेष सत्र आज से शुरू
संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। 18 सिंतबर से 22 सिंतबर तक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। संसद के विशेष सत्र का पहला दिन तो पुराने संसद भवन में ही आयोजित होगा लेकिन दूसरे दिन से विशेष सत्र की कार्यवाही नए संसद भवन की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
जनप्रतिरोध सभा में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

भाकियू की लखनऊ के ईको गार्डन में महापंचात आज
विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ में सोमवार को महापंचायत होगी। महापंचायत में प्रदेश भर से किसान इकट्ठा होंगे। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एलान किया है कि इसमें किसानों के मुद्दों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू एक बार फिर से हुंकार भर रही है। इसी के लिए लखनऊ के ईको गार्डन में महापंचायत की गई है। राकेश टिकैत के मुताबिक सरकार ने अपने वायदे पूरा नहीं किए हैं। सबसे अहम मुद्दा एमएसपी पर गारंटी का है। इसके अलावा गन्ना मूल्य तथा बकाया भुगतान का है। मुफ्त में बिजली देने की घोषणा पर भी काम नहीं हुआ है। ऐसे विभिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका में 20 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक खनन कंपनी डी बीयर्स के कर्मचारी हैं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी प्रांत लिम्पोपो के एक परिवहन अधिकारी वोंगानी चाउके ने बताया कि देश के सबसे बड़े हीरे की खदान वेनेशिया के कर्मचारी बस में बैठे थे। बस खदान से सिर्फ 25  किलोमीटर दूर मुसियान गांव पहुंची ही थी कि तभी वह एक लॉरी से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
सुरक्षा के लिए तैनात बल - फोटो : बासित जरगर

ऑपरेशन गडूल के तहत पांच आतंकी ठिकाने तबाह
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के गडूल के जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश रविवार को पांचवें दिन भी जारी रही। सुरक्षाबल अब तक पांच आतंकी ठिकाने तबाह कर चुके हैं। एक गुफानुमा ठिकाने से जला हुआ शव बरामद किया गया है। हालांकि शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि यह किसी आतंकी का ही शव होगा, जो सेना की ओर से दागे गए मोर्टार से लगी आग में झुलस गया होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI

विदेश मंत्री ने की यूएन की आलोचना
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र अपनी संरचना में सुधार नहीं करेगा तो लोग बाहर इसका समाधान ढूंढना शुरू कर देंगे। दरअसल, विदेश मंत्री आज तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान पहुंचे थे। यहां उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
landslide, File Photo - फोटो : अमर उजाला

कांगो में भूस्खलन से 17 लोगों की मौत
उत्तर-पश्चिमी कांगो में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन होने से 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भूस्खलन की वजह से कई घर ढह गए हैं, मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव दल तलाश अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पाकिस्तानी सेना (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में आतंकी कमांडर ढेर
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में एक खुफिया ऑपरेशन में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के पूर्व ग्रुप कमांडर को मार गिराया। पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन में मारा गया पूर्व टीटीपी कमांडर स्वात घाटी में महिलाओं को कोड़े मारने के लिए कुख्यात था, उसकी पहचान नाइक मुहम्मद उर्फ उमर के रूप में की गई है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Heavy Rain - फोटो : Social Media

पहाड़ से मैदान तक बारिश ने बढ़ाईं दुश्वारियां
लगातार हो रही बरसात ने पहाड़ से लेकर मैदानों तक परेशानियां बढ़ा दी हैं। हिमाचल प्रदेश में रविवार को येलो अलर्ट के बीच शिमला समेत कई जिलों पर बारिश हुई तो चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं, राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात में भी भारी बारिश देखने को मिली है। हिमाचल के जटोन बैराज में जलस्तर बढ़ने के कारण गेट खोलने पड़े। सिरमौर के अधिकांश हिस्सों में रात भर बारिश से गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया। मंडी के पंडोह और पतलीकूहल से मनाली के बीच एनएच की मरम्मत के चलते ट्रैफिक बंद रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
बाघिन तारा का शावक - फोटो : अमर उजाला

बाघ शावकों के नामकरण पर विवाद
महाराष्ट्र में बाघ शावकों के नामकरण को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कहा जा रहा है कि ‘आदित्य’ नाम वाली एक पर्ची वापस ले ली गई और उसकी जगह दूसरी पर्ची निकाली गई। शिवसेना (यूबीटी) ने निशाना साधते हुए कहा कि शिंदे सरकार आदित्य ठाकरे के नाम से डरी हुई है। विपक्षी नेताओं ने इस नाम को पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से जोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
CWC Meeting in Hyderabad - फोटो : Twitter/Mallikarjun Kharge

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर फंस सकता है पेंच
भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए 'इंडिया' गठबंधन के बैनर तले एकजुट हुए विपक्षी दलों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर टकराव बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को हैदराबाद में संपन्न हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के कुछ नेताओं ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सीट बंटवारे पर फैसला लेना का सुझाव दिया है, क्योंकि पार्टी को इन चुनावों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इसे पार्टी की स्थिति मजबूत हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें