फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'विश्व कप में भारत को उसके घर में हराना लगभग नामुमकिन', मैच से पहले पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान

Sat, 09 Sep 2023 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान को एक अच्छे बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी खल रही है, लेकिन वे विश्व कप में जीत के लिए पसंदीदा टीम में से एक के रूप में भारत में उतरेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। पांच अक्तूबर से शुरू होने वाला वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की है। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज पेसर शोएब अख्तर को लगता है कि भारत को उसके घर में हराना लगभग नामुमकिन है।

उन्होंने पाकिस्तानी टीम में एक अच्छे फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी भी महसूस की। पाकिस्तान की टीम में फहीम अशरफ पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, लेकिन शोएब को हार्दिक पांड्या जैसी काबिलियत रखने वाले खिलाड़ी की तलाश है।
विज्ञापन

2 of 5
अफरीदी और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान को एक अच्छे बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी खल रही है, लेकिन वे विश्व कप में जीत के लिए पसंदीदा टीम में से एक के रूप में भारत में उतरेंगे। अख्तर ने कहा कि गेंदबाजी में पाकिस्तान की टीम काफी  ताकतवर है, जबकि बल्लेबाजी में भी टीम व्यवस्थित दिख रही है।
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि पाकिस्तान को एक गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी खल रही है। पाकिस्तान भारत में पसंदीदा देश के रूप में उतरेगा। मैं आपके साथ बहुत ईमानदार रहूंगा।साथ ही एशिया कप में भी मुझे लगता है कि वे पसंदीदा टीमों में से एक हैं। भारत और पाकिस्तान उपमहाद्वीप में खेलने वाली दो बेस्ट टीमें हैं। भारत को उसके घर में हराना लगभग नामुमकिन जैसी बात होने वाली है, वहीं पाकिस्तान को भी भारतीय कंडीशन में हराना आसान नहीं होगा। दोनों टीमों के पास अच्छी पेस बैटरी है। पाकिस्तान के पास शानदार पेस बैटरी है, स्पिनर भी अच्छे हैं और दोनों टीमों में आत्मविश्वास है।

4 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अख्तर ने कहा- पाकिस्तान के पास जो बैटिंग यूनिट है, पहले वह कमजोर दिखती थी। लेकिन अब वह एक बहुत ही व्यवस्थित टीम की तरह दिखते हैं। ऐसा लगता है कि वे बल्लेबाजी कर सकते हैं और स्कोर का पीछा कर सकते हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाज इतनी आसानी से आउट नहीं होंगे। टीम किसी भी स्कोर का पीछा करने के लिए तैयार दिख रही है। कुल मिलाकर पाकिस्तान की टीम एक अच्छी टीम लग रही है। पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए टीम का एलान कर दिया है। लगभग वही टीम एशिया कप में भी खेल रही है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें सुपर फोर में पहुंच चुकी हैं। इस टूर्नामेंट सुपर फोर राउंड में दोनों टीमों का सामना 10 सितंबर को कोलंबो में होगा। दोनों के बीच ग्रुप मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगहा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ , मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर (ट्रैवलिंग रिजर्व)।

भारतीय टीम:  रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या  (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें