फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"विराट कोहली विश्वस्तरीय लेकिन उन्हें दबाव में गलती करते देखना एक अच्छा अहसास है"

Sun, 01 Mar 2020 07:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह से घुटने टेक दिया है। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया है। इसमें भी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक कप्तान विराट कोहली का बल्ला पूरे दौरे पर खामोश ही रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली-साउदी - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी विराट सिर्फ 14 रन ही बना पाए और ग्रैंडहोम के हाथों आउट हुए। अब न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने विराट के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है, 'उनके जैसे विश्वस्तरीय बल्लेबाज को दबाव में गलती करते देखना सुकून भरा है'।

विज्ञापन

3 of 4
बोल्ट-विराट - फोटो : सोशल मीडिया
बोल्ट ने दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी में मात्र 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए और मेहमान टीम के 90 रन पर ही छह विकेट गिरा दिए। हालांकि भारत को फिलहाल 97 रन की बढ़त हासिल है लेकिन बावजूद इसके मेजबान टीम की स्थिति अधिक मजबूत है।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
कप्तान कोहली टेस्ट सीरीज की चार पारियों में एक बार भी 20 रन का आंकड़ा नहीं छु पाए, ऐसे में बोल्ट ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि विराट दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने विराट के खिलाफ रणनीति को लेकर कहा कि उनकी बाउंड्री पर लगाम लगाकर उनपर दबाव बनाने की रणनीति कामयाब रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें