फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यह टीम विराट कोहली से ज्यादा रवि शास्त्री की है', भारतीय मूल के इस अंग्रेज ने ऐसा क्यों कहा

Fri, 28 May 2021 07:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि यह टीम विराट कोहली से ज्यादा रवि शास्त्री की है। भारतीय मूल के पूर्व स्पिनर पनेसर ने कहा, 'रवि शास्त्री ने टीम को खुद पर भरोसा करना सिखाया। विराट की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह काबिले तारीफ था।'
 
विज्ञापन

2 of 4
मोंटी पनेसर - फोटो : file photo
दरअसल, पनेसर ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'रवि शास्त्री ने टीम को जीतना सिखाया। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जब कप्तान विराट कोहली टीम के साथ मौजूद नहीं थे, ऐसे में रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को संभाला था। अगर कोई भी पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया के प्रदर्शन का विश्लेषण करेगा, तो वह आसानी से कह सकता है कि यह टीम विराट कोहली से ज्यादा रवि शास्त्री की है।'
विज्ञापन

3 of 4
भारतीय टीम - फोटो : social media
मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को पहले टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा था। कंगारुओं ने टीम इंडिया को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 36 रन ही ऑलआउट हो गई थी। पहले टेस्ट के बाद कप्तान विराट पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट गए थे और अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। युवा खिलाड़ियों के सहारे टीम इंडिया ने कंगारुओं को उसी की सरजमीं पर हराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें