फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय बनें मोहम्मद शमी, इन खिलाड़ियों ने भी ली है हैट्रिक

Sun, 23 Jun 2019 12:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
30 मई 2019 से इंग्लैंड-वेल्स में शुरू हुए क्रिकेट विश्व कप के 12वें सीजन की पहली हैट्रिक मोहम्मद शमी के नाम रही। इसी के साथ वे वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 32 साल बाद ये कारनामा किया, उनसे पहले 1987 में चेतन शर्मा ने वर्ल्ड कप इतिहास की पहले हैट्रिक ली थी।

शमी ने मैच के आखिरी ओवर में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब-उर रहमान को अपना शिकार बनाया और अपने नाम ये खास कीर्तिमान दर्ज किया। शमी ने 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 40 रन देकर 4 विकेट झटके।

अब तक खेले गए 11 सीजन में 9 मौके ऐसे आए हैं जब किसी गेंदबाज ने हैट्रिक अपने नाम की है। आईए जानते हैं कि विश्व कप में किसने और कब-कब हैट्रिक ली है।


 
विज्ञापन

2 of 10
चेतन शर्मा - फोटो : Social media
चेतन शर्मा
विश्व कप में सबसे पहली हैट्रिक लेने का सौभाग्य भारत के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा के नाम है। शर्मा ने ये हैट्रिक 1987 में विश्व कप के चौथे सीजन में न्यूजीलैंड के खिलाफ ली थी। नागपुर में खेले गए 24वें मुकाबले में शर्मा ने केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और एवेन चैटफील्ड को बोल्ड कर पहली हैट्रिक अपने नाम की।

इस मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता था। इसी मुकाबले में सुनील गावस्कर ने अपना पहला शतक भी जड़ा था।
विज्ञापन

3 of 10
सक़लैन मुश्ताक - फोटो : social media
सकलैन मुश्ताक
पहली हैट्रिक जहां 1987 में आई थी वहीं दूसरी के लिए 12 सालों का इंतजार करना पड़ा। 1999 में पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने पहले हेनरी ओलोंगा को स्टंप आउट करवाया, उसके बाद एडम हकल और फिर पमेलेलो बंगवा को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

4 of 10
चमिंडा वास - फोटो : social media
चमिंडा वास
साल 2003 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन वास ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ हैट्रिक ही नहीं लिया था बल्कि इतिहास भी रचा था। वास ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पहले ओवर की पहली ही तीन गेंदों पर हैट्रिक ली। इसके साथ ही वो वन-डे इतिहास में पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने सबसे पहले हनन सरकार को बोल्ड किया, उसके बाद मोहम्मद अशरफुल और एहसानुल हक को आउट किया। इस मैच में श्रीलंका ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

5 of 10
ब्रेट ली - फोटो : social media
ब्रेट ली
साल 2003 में ही वास की हैट्रिक के 11 दिन बाद ऑस्ट्रलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने भी हैट्रिक अपने नाम की। ली ने केन्या के खिलाफ चौथे ओवर में केनेडी ओटिएनो, उसके बाद ब्रिजल पटेल और फिर डेविड ओबुया को आउट किया।
विज्ञापन

6 of 10
मलिंगा - फोटो : social media
लसिथ मलिंगा
मलिंगा एकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने विश्व कप में दो बार हैट्रिक ली है। साल 2007 में इन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक ली थी। मलिंगा ने मैच में सिर्फ हैट्रिक नहीं बल्कि लगातार चार गेंदों में चार विकेट झटके थे।

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे और उनके 5 विकेट बचे थे, लेकिन मलिंगा ने आते ही मैच का पाशा पलट दिया। मलिंगा ने ओवर की चौथी गेंद पर शॉन पोलक को आउट किया, उसके बाद एंड्रू हॉल को निपटाया और फिर अगले ओवर की पहली ही गेंद पर कालिस और फिर मखाया एंटिनी को आउट कर चार गेंदों में चार विकेट अपने नाम कर लिए।  हालांकि मलिंगा की जबरदस्त गेंदबाजी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने मैच को जीत लिया।
विज्ञापन

7 of 10
केमार रोच - फोटो : social media
केमार रोच
साल 2011 में वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने नीदरलैंड के खिलाफ ली थी हैट्रिक। इसी के साथ वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले वो वेस्ट इंडीज के पहले गेंदबाज बन गए थे। रोच ने पीटर सीलार, बर्नार्ड लूट्स और फिर बेरेंड वेस्त्जिक्स को आउट कर हैट्रिक अपने नाम की थी।

8 of 10
मलिंगा - फोटो : Social media
लसिथ मलिंगा
साल 2011 में एक बार फिर से मलिंगा ने हैट्रिक अपने नाम किया। केन्या के खिलाफ हैट्रिक लेते ही वो वर्ल्ड कप इतिहास में दो बार हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए ।
मलिंगा ने पहले तन्मय मिश्रा, फिर पीटर ओंगोंडो और शेम गोचे को आउट कर इतिहास रचा था।
 

9 of 10
फिन - फोटो : social media
स्टीवन फिन
वर्ल्ड कप के 11वें सीजन में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टीवन फिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली। वो वर्ल्डकप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले अंग्रेज खिलाड़ी थे। फिन ने ब्रैड हैडिन, ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल जॉनसन को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

10 of 10
डुमिनी - फोटो : social media
जेपी डुमिनी
वर्ल्ड कप इतिहास की 9वीं हैट्रिक साल 2015 में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डुमिनी द्वारा ली गई। डुमिनी ने ये हैट्रिक क्वार्टरफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ ली थी। इस दौरान उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज, नुवान कुलसेकरा और फिर थारिंदु कौशल को अपना शिकार बनाया। इस हैट्रिक के बाद वो वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा कीर्तिमान करने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें