फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 धुरंधरों के दम पर टीम इंडिया ने सांस थमा देने वाले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया

Sun, 23 Jun 2019 12:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : social media
12वें वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर है और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सभी टीमों ने कमर कसना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को श्रीलंका द्वारा इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किए जाने के बाद शनिवार को अफगानिस्तान ने भी टीम इंडिया को खूब परेशान किया और आखिरी ओवर तक मैच में पकड़ बनाए रखा। हालांकि मोहम्मद शमी की हैट्रिक और बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने मैच में जीत हासिल कर ली।



ऐसे में आईए जानते हैं टीम इंडिया के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टीम को मुश्किल वक्त में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से अपने बल्ले का दम दिखाया और वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार अर्धशतक जमाने में सफल रहे। विराट ने 63 गेंदों में 5 चौके की मदद से 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन

3 of 6
kedar jadhav
केदार जाधव
कम स्कोर वाले मैच में टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में केदार जाधव ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वे टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। 

4 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
मोहम्मद शमी
भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने के बाद प्लेइंग xi में शामिल किए गए शमी ने इस वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में हैट्रिक के साथ चार महत्वपूर्ण विकेट भी झटके।

शमी ने मैच के आखिरी ओवर में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब-उर रहमान को अपना शिकार बनाया और अपने नाम हैट्रिक लेने का कीर्तिमान दर्ज किया। शमी ने 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 1 मेडेन के साथ 40 रन देकर 4 विकेट झटके। 
विज्ञापन

5 of 6
Jasprit Bumrah - फोटो : social Media
जसप्रीत बुमराह
वन-डे क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज और योर्कर किंग के नाम से मशहूर जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से मैच में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 29वें ओवर में अफगानिस्तान को एक के बाद एक दो झटके दिए और टीम की मैच में वापसी करा दी। साथ ही 49वें ओवर में भी उन्होंने मात्र 5 रन देकर अफगानिस्तान की हाथों से जीत छीन ली।

बुमराह ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 1 मेडेन के साथ 39 रन देकर 2 अहम विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yuzvendra Chahal - फोटो : social Media
युजवेंद्र चहल
टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज और गूगली के लिए पहचाने जाने वाले युजवेंद्र चहल एक बार फिर से टीम के काम आए। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट निकाले। इसके अलावा फील्डिंग में भी चहल ने दो शानदार कैच पकड़े और टीम को जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें