फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS में IPL का रोमांच: तीन मैचों के बाद रितिका और नताशा के चेहरे पर लौटी खुशी, मुकाबले के दौड़ान उड़ी गेल की टोपी

Wed, 29 Sep 2021 04:13 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
विज्ञापन
1 of 9
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : social media
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मुंबई ने लगातार तीन हार के बाद जीत दर्ज की है। रोहित ब्रिगेड ने 42वें मुकाबले में पंजाब को छह विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने छह विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने छह गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया।  अंकतालिक में मुंबई की टीम 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की टीम आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। बता दें कि मुंबई की इस जीत में सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने अहम भूमिका निभाई। तीन मैचों के बाद रितिका और नताशा के चेहरे पर खुशी लौटी। आइए इन तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं इस मुकाबले का रोमांच...


 
विज्ञापन

2 of 9
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : social media
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन 48 रन के स्कोर पर टीम ने अपने शुरुआती चार विकेट गंवा दिए। क्रुणाल पांड्या ने मनदीप सिंह को एलबीडब्लयू आउट कर पंजाब को पहला झटका दिया। 
विज्ञापन

3 of 9
एक ओवर में दो विकेट चटकाने के बाद पोलार्ड जश्न मनाते हुए - फोटो : social media
मुंबई की तरफ से कीरोन पोलार्ड ने एक ओवर में आठ रन देकर दो विकेट झटके। पंजाब की पारी के सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने गेल को जबकि चौथी गेंद पर केएल को अपना शिकार बनाया। 

4 of 9
हूडा की विकेट लेने के बाद बुमराह - फोटो : social media
बुमराह ने 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने हूडा और निकोलस पूरन का शिकार किया।
विज्ञापन

5 of 9
रवि बिश्नोई ने दो गेंदों पर झटके लगातार दो विकेट - फोटो : social media
रवि बिश्नोई ने आज के मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने चौथे ओवर में मुंबई के लगातार दो झटके लगे। रवि बिश्नोई ने ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा (8) को मनदीप सिंह को हाथों कैच आउट कराया जबकि चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव (0) का शिकार किया।
विज्ञापन

6 of 9
गेल की टोपी उड़ी - फोटो : social media
फील्डिंग करने के दौरान गेल की टोपी उड़ी।
विज्ञापन

7 of 9
बृजेश पटेल - फोटो : social media
आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल मैच का लुत्फ उठाते हुए।

8 of 9
हार्दिक ने छक्का लगाकर मुंबई को मैच जिताया - फोटो : social media
हार्दिक पांड्या (40 नाबाद) व कीरोन पोलार्ड (15) की 45 रन की अटूट साझेदारी के दम पर मुंबई ने पंजाब को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। बता दें कि हार्दिक ने छक्का लगाकर मुंबई को मैच जिताया।
विज्ञापन

9 of 9
रितिका और नताशा के चेहरे पर खुशी - फोटो : social media
तीन मैचों के बाद रितिका (रोहित शर्मा की पत्नी )और नताशा (हार्दिक पांड्या की पत्नी) के चेहरे पर खुशी लौटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें