अर्जुल तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम ने प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव किया। बसिल थंपी की जगह फैबियन एलेन का मौका दिया गया। मैच से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिल सकता है। मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जो फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अर्जुल तेंदुलकर की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में आज के मैच का जिक्र किया था। इसमें लिखा गया था- हमारे दिमाग में आज लखनऊ के खिलाफ मैच है।