फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pterosaur: सबसे बड़े टेरोसोर का मिला कंकाल, कभी आसमान पर करता था राज, जानिए इस खतरनाक शिकारी के बारे में

Sat, 16 Apr 2022 04:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मिला सबसे बड़े टेरोसोर का कंकाल - फोटो : Twitter @antoniods___
Pterosaur Skeleton Found in Britain: वैज्ञानिकों ने उड़ने वाले सरीसृप के जीवाश्म को खोजा है। करोड़ों साल पहले उड़ने वाले विशालकाय सरीसृप का जीवाश्म स्काई द्वीप पर पाया गया है। इस खौफनाक जानवर के 8 फीट लंबे पंख थे और बेहद नुकीले दांत थे जो इसे बेहद खतरनाक बनाते थे। इसको अब तक का सबसे बड़ा जुरासिक टेरोसोर बताया जा रहा है। 17 करोड़ साल पहले उड़ने वाले जुरासिक टेरोसोर आसमान पर राज करते थे। 

इस उड़ने वाले जुरासिक टेरोसोर के जीवाश्म को एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी की छात्र अमेलिया पेनी ने एक सुदूर समुद्र के किनारे खोजा है। जीवाश्म की खोज करने वाली टीम के लिए ज्वार एक बड़ी चुनौती था, क्योंकि वह किनारे पर मौजूद हर चीज को बहाकर ले जा सकता था। इस जीवश्म को खोजने में अमेलिया पेनी और उनकी टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसे खोजने में कामयाबी हासिल की। आइए जानते हैं खोजे गए उड़ने वाले इस जुरासिक टेरोसोर के बारे में....
विज्ञापन

2 of 7
मिला सबसे बड़े टेरोसोर का कंकाल - फोटो : Pixabay

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने टेरोसोर की इस नई प्रजाति को Dearc Sgiathanach यानी पंखों वाला सरीसृप नाम दिया है। एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जियोसाइंस के प्रोफेसर स्टीव ब्रुसेट ने बताया है कि ये जीवाश्म बेहद प्राचीन और संरक्षित हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मिला सबसे बड़े टेरोसोर का कंकाल - फोटो : Pixabay
उन्होंने बताया कि एक डरावनी फिल्म की तरह है इनके झुंड को देखना, क्योंकि कोई भी इन्हें देखकर डर सकता है। इनको शिकार करते देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। 

4 of 7
मिला सबसे बड़े टेरोसोर का कंकाल - फोटो : Pixabay
बेहद खतरनाक होते हैं नुकीले दांत

प्रोफेसर स्टीव ब्रुसेट ने बताया है कि जबड़ा बंद होने पर इनके लंबे और नुकीले दांत पिजड़े की तरह नजर आते थे। मछलियों को पकड़ने के लिए बिल्कुल सही थे। उन्होंने कहा कि अगर यह खतरनाक जानकर समुद्र किनार होंगे, तो मैं वहां जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता।
विज्ञापन

5 of 7
मिला सबसे बड़े टेरोसोर का कंकाल - फोटो : Pixabay

उन्होंने कहा कि अब तक जितने सबसे सुंदर, प्राचीन और बेहद संरक्षित टेरोसोर के कंकाल पाए गए हैं यह उनमें से एक है। उन्होंने इसको बिल्कुल नई प्रजाति बताया है। इससे पता चलता है कि जुरासिक काल के उड़ने वाले सरीसृप पहले लगाए अनुमानों की तुलना में बड़े होते थे। 
विज्ञापन

6 of 7
मिला सबसे बड़े टेरोसोर का कंकाल - फोटो : iStock
पीएचडी छात्र नतालिया जगिएल्स्का का कहना है कि इस खतरनाक जानवर के दो दर्जन यानी 24 दांत होते थे। उन्होंने इसे जुरासिक काल का सबसे बड़ा टेरोसोर बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिला सबसे बड़े टेरोसोर का कंकाल - फोटो : iStock

जगिएल्स्का ने कहा कि हमें जानकारी मिलती है कि क्रेटेशियस काल से पहले जब इनकी तुलना पक्षियों से की जाती थी, तो टेरोसोर अनुमान से ज्यादा बड़े हो गए थे। नेशनल म्यूजियम ऑफ स्कॉटलैंड में जीवाश्म को रखा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें