फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी गहरी है रोहित शर्मा की चोट, क्या कर पाएंगे IPL 2020 में वापसी?

Sat, 31 Oct 2020 09:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्म - फोटो : ट्विटर @Karankk319
मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने शनिवार को कहा कि टीम के नियमित कप्तान राहित शर्मा बाएं पैर की मांसपेशियों के खिंचाव (हैमस्ट्रिंग की चोट) से उबर रहे हैं और वह जल्द ही टीम में वापस आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स XI पंजाब - फोटो : PTI
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रोहित के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था, जिसके बाद राष्ट्रीय टीम की चयन समिति ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में जगह नहीं दी है। पोलार्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम की नौ विकेट की शानदार जीत के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, 'रोहित बेहतर हो रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 6
मुंबई vs हैदराबाद - फोटो : social media
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मैच के लिए तीन नवंबर को रोहित के मैदान में उतरने की संभावना थी, लेकिन शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद टीम ने लीग तालिका में शीर्ष दो में स्थान पक्का कर लिया। 

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social media
ऐसे में टीम के लिए उस मैच का ज्यादा महत्व नहीं होगा। रोहित की चोट की निगरानी कर रहे एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'इस बात की काफी संभावना है कि रोहित प्ले-ऑफ में खेलेंगे। टीम का शीर्ष दो में स्थान पक्का होने के बाद उनके पास फिट होने के लिए अतिरिक्त समय होगा।'
विज्ञापन

5 of 6
POLLARD
कार्यवाहक कप्तान के तौर पर 17 मैचों (विभिन्न सत्रों में) में मुंबई को 16 जीत दिलवाने वाले पोलार्ड टीम के मौजूदा प्रदर्शन से काफी संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा, 'हमें दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल में जगह पक्की करनी है। ऐसा लग रहा है कि यह साल हमारा है (मुंबई की टीम ने विषम वर्षों में खिताब जीता है), इस साल हमारे लिए अच्छा हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pollard - फोटो : bcci
पोलार्ड ने 47 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इशान किशन की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ईशान हर मैच के साथ बहतर हो रहा है और जब वह लय में होते हैं तो उन्हें रोकना आसान नहीं होता है। उसने टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना शुरू किया था लेकिन अब पारी की शुरुआत कर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें