फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: 'जो मैंने कहा वह गलत...', 49वें शतक पर विराट कोहली को बधाई देने से इनकार करने वाले कुसल मेंडिस का यू-टर्न

Sun, 12 Nov 2023 02:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब मेंडिस ने अपने बयान के लिए विराट से माफी मांगी है। विराट ने पांच नवंबर को अपने जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा था और सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 वनडे शतक की बराबरी की थी।
विज्ञापन
1 of 6
कुसल मेंडिस और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2023 में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम नौ में से सिर्फ दो मैच जीत सकी। सात मुकाबलों में हार के साथ टीम सिर्फ चार अंक अर्जित कर सकी और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। श्रीलंकाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी। टीम को विश्व कप अभियान के बीच में ही तब बड़ा झटका लगा था, जब नियमित कप्तान दासुन शनाका चोटिल हो गए थे। उनकी जगह कुसल मेंडिस को कप्तान बनाया गया था।
 
विज्ञापन

2 of 6
कुसल मेंडिस - फोटो : सोशल मीडिया
मेंडिस को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए बयान के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। दरअसल, विराट कोहली के 49वें शतक पर मेंडिस ने उन्हें बधाई देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अब उन्होंने इस बयान के लिए विराट से माफी मांगी है। विराट ने पांच नवंबर को अपने जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा था और सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 वनडे शतक की बराबरी की थी।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के आखिरी लीग मैच से पहले मेंडिस ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में विवादित बयान दिया था। हालांकि, अब उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वह पत्रकार के सवाल को समझ नहीं पाए थे। मेंडिस ने कहा, 'मुझे पता नहीं था कि विराट कोहली ने 49वां वनडे शतक लगाया था। उस पत्रकार ने अचानक से सवाल पूछा। मैं सवाल समझ नहीं पाया था। 49 शतक लगाना आसान नहीं है। जो मैंने कहा वह गलत था। मैं उसे महसूस कर सकता हूं।' इससे पहले पांच नवंबर को ही बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेंडिस ने विराट को लेकर एक अजीब प्रतिक्रिया दी थी।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
जब एक पत्रकार ने मेंडिस से पूछा कि क्या वह कोहली को उनके 49वें वनडे शतक पर बधाई देना चाहेंगे। तो इस पर मेंडिस ने कहा, "मैं उन्हें बधाई क्यों दूंगा?'' मेंडिस ने जवाब दिया और हंसने लगे। जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। विराट ने इस विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। वह इस विश्व कप में टीम इंडिया के लीडिंग रन स्कोरर (नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले तक) हैं। उन्होंने आठ मैचों की आठ पारियों में 543 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को 49 शतक लगाने पर बधाई दी थी। हालांकि, मैच के बाद जब कोहली को इस बारे में बताया गया तो वह भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि मैं सचिन की कभी बराबरी नहीं कर पाऊंगा। सचिन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 'शानदार खेले विराट। मुझे इस साल 49 से 50 (उम्र में) पहुंचने में 365 दिन लगे थे। मैं आशा करता हूं कि आप अगले कुछ दिनों में 49 से 50 (शतक) के आंकड़े तक पहुंचें और मेरा रिकॉर्ड तोड़ें। बधाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में विराट ने सचिन के संदेश का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'यह एक बड़ा मैच था। संभवतः टूर्नामेंट की सबसे कठिन टीम के साथ खेलना चुनौतीपूर्ण था। इस मैच से, इस पारी से अच्छा करने की प्रेरणा मिली। क्योंकि यह (शतक) मेरे जन्मदिन पर हुआ, इसलिए यह खास हो गया और लोगों ने इसे मेरे लिए और भी खास बना दिया। अपने हीरो के रिकॉर्ड की बराबरी करना मेरे लिए बहुत खास है। जब बात बल्लेबाजी की आती है तो वह (सचिन) परफेक्ट हैं। यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं उनके जितना अच्छा कभी नहीं बन पाऊंगा। उनके बल्ले से परफेक्शन निकलता था। वे हमेशा मेरे हीरो रहेंगे। मैं जानता हूं कि मैं कहां से आया हूं। मैं उन दिनों को जानता हूं जब मैंने उन्हें (सचिन) टीवी पर देखा है। उनसे इस तरह की तारीफ पाना ही मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें