फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह ने अभी तक भारत में नहीं खेला है एक भी टेस्ट मैच, फिर भी विदेशों में चटकाए हैं इतने विकेट

Wed, 25 Sep 2019 07:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
कभी गेंदबाजों की कमी को लेकर परेशान रहने वाली भारतीय क्रिकेट टीम आज अपनी गेंदबाजों को लेकर चर्चा में है। टीम के पास आज बेहतरीन गेंदबाजों का जखीरा है जो कभी भी गेम को बदलने का माद्दा रखते हैं। इन सबमें भी तेजी से विश्व पटल पर धूम मचाने वाले जसप्रीत बुमराह बहुत खास हैं जिन्होंने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बदलकर रखा दिया है।
विज्ञापन

2 of 8
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी खोज माने जाने वाले 25 वर्षीय बुमराह ने बहुत ही कम समय में दुनियाभर में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा लिया है। उन्होंने वन-डे और टेस्ट में आईसीसी रैंकिंग में भी पहले और तीसरे स्थान पर कब्जा जमा रखा है। इन सबके बीच बुमराह से एक बेहद ही आश्चर्यजनक बात जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
जनवरी 2018 में भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले बुमराह ने अभी तक भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। उनके पास अगले महीने अक्टूबर में अपनी सरजमीं पर खेलना का मौका था लेकिन चोट की वजह से बाहर होने की वजह से अब उनका इंतजार और बढ़ गया है।

4 of 8
जसप्रीत बुमराह
बुमराह डेढ़ साल के अपने छोटे से मगर दमदार टेस्ट करियर में कुल 12 मैचों की 24 पारियों में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने 19.34 की औसत से 62 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और दिग्गज एबी डीविलिअर्स के रूप में अपना पहला विकेट लिया था। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुमराह ने तीन टेस्ट मैचों में 25.21 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किए थे जिसमें एक बार पांच विकेट भी शामिल थे।
विज्ञापन

6 of 8
जसप्रीत बुमराह
इसके बाद बुमराह ने इंग्लैंड का दौरा किया और वहां भी तीन मैचों में 25.92 की औसत से 14 विकेट चटकाए। यहां भी उन्होंने एक बार पांच विकेट झटके।
विज्ञापन

7 of 8
jasprit bumrah
इंग्लैंड के बाद बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में कदम रखा और चार टेस्ट मैचों में शामिल हुए और 17 की औसत से 21 विकेट चटकाए। यहां भी बुमराह ने एक बार पांच विकेट निकाले।
विज्ञापन

8 of 8
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने आखिरी टेस्ट सीरीज कैरेबियाई धरती पर खेली थी जिसमें उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 2 मैचों में मात्र 9.23 की औसत से 13 विकेट झटके। यहां बुमराह ने हैट्रिक सहित दो बार पांच विकेट हासिल किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें