फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्च से पहले लीक हुई Maruti Suzuki S-Presso की असली तस्वीर, इसी महीने होगी लॉन्च

Wed, 25 Sep 2019 12:52 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Maruti Suzuki S-Presso real photo leaked - फोटो : Power Stroke PS
मारुति सुजुकी 30 सितंबर को भारत में नई एस-प्रेसो (S-Presso)को लॉन्च करने जा रही है। यह एक माइक्रो-एसयूवी पर बेस्ड होगी। नई एस-प्रेसो एरिना डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला मौजूदा रेनो क्विड से होगा। नई  क्विड शीघ्र ही एक नये अवतार में फिर से लॉन्च होने जा रही है।
विज्ञापन

इंजन

2 of 3
Maruti Suzuki S-Presso real photo leaked - फोटो : Power Stroke PS
नई एस-प्रेसो मारुति सुजुकी की पहली गाड़ी होगी जो बीएस 6, 1.0-लीटर K10B पेट्रोल इंजन से लैस होगी। यह इंजन 3 सिलिंडर वाला होगा जो 68hp और 90Nm टार्क देगा। इसके अलावा यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स। इसमें तीन वेरिएंट- VXi, VXi (O) और VXi + को शामिल किया जायेगा। एस-प्रेसो मारुति सुजुकी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसका वजन 726 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्टी डिजाइन

3 of 3
Maruti Suzuki Mini SUV S-PRESSO - फोटो : Social
हाल ही में मारुति सुजुकी ने नई एस-प्रेसो का एक आधिकारिक स्केच जारी किया था जिसमें यह एक माइक्रो-एसयूवी ही लग रही थी। इस लीक हुई फोटो के आधार पर बात करें तो यह काफी बोल्ड नजर आ रही है। इसमें नई ग्रिल, हेडलाइट, कंपनी की ही विटारा ब्रेजा की याद दिलाती हैं। इसमें 14 इंच के व्हील्स मिल सकते हैं। इसके टॉप मॉडल में व्हील कवर मिलेंगे। लेकिन एलाय व्हील्स का ऑप्शन शायद इसमें न मिले। जानकारों के मुताबिक नई एस-प्रेसो की कीमत 4 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। फिलहाल कार बाजार में इस गाड़ी को लेकर काफी चर्चा है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें