फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'मेरा हुकुम है रूम आओ जल्दी...', सोशल मीडिया पर पत्नी रिवाबा के पोस्ट पर जडेजा का कमेंट वायरल, देखें

Tue, 26 Mar 2024 05:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

जडेजा हाल ही में पत्नी रिवाबा के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए पाए गए। रिवाबा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके बैक ग्राउंड में जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में तस्वीर थी।
विज्ञापन
1 of 7
रवींद्र जडेजा और रिवाबा - फोटो : Social Media
रवींद्र जडेजा पिछले कई सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के अहम सदस्य रहे हैं। 2023 में जडेजा ने ही आखिरी गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई को चैंपियन बनाया था और उनका महेंद्र सिंह धोनी को गले लगा लेने को कौन भूल सकता है। सीएसके के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपनी टीम को छठी बार चैंपियन बनाने के लिए धोनी के साथ-साथ जडेजा पर भी निर्भर रहना होगा। जडेजा को 2022 में सीएसके का कप्तान भी बनाया गया था, लेकिन उन्होंने आठ मैचों के बाद पद छोड़ दिया था और एमएस धोनी ने फिर से कप्तानी संभाली थी। सीएसके के आईपीएल 2024 के पहले मैच में जडेजा ने महत्वपूर्ण 25* रन बनाए और अपने चार ओवरों में सिर्फ 21 रन दिए।
विज्ञापन

2 of 7
जडेजा रिवाबा - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा हाल ही में पत्नी रिवाबा के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए पाए गए। रिवाबा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके बैक ग्राउंड में जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में तस्वीर थी। उस फोटो पर जडेजा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरा हुकुम है कि रूम आओ जल्दी।' रिवाबा ने एक टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर 'हुकुम' लिखा हुआ था। फैंस जडेजा के कमेंट और रिवाबा की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। रिवाबा आईपीएल में सीएसके के मैच देखने के लिए भी पहुंचती हैं। पिछले साल चेन्नई के चैंपियन बनने पर रिवाबा को धोनी के पैर छूते भी देखा गया था। रिवाबा जामनगर उत्तर सीट से भाजपा विधायक हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रवींद्र जडेजा और रिवाबा जडेजा - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई के टीम मैनेजमेंट ने चौंकाया
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के शुरू होने से ठीक पहले कप्तानी में बड़ा बदलाव कर सभी को चौंका दिया था। 22 मार्च को आईपीएल का आगाज होना था और एक दिन पहले यानी गुरुवार को सीएसके मैनेजमेंट ने नए कप्तान की घोषणा करते हुए 27 साल के ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी। आईपीएल 2008 से खेला जा रहा है और पिछले 16 साल में ऋतुराज चेन्नई के सिर्फ चौथे कप्तान हैं। इससे पहले धोनी के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं। रैना धोनी की गैरमौजूदगी में कमान संभाल रहे थे, जबकि जडेजा को आईपीएल 2022 में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले पूरी तरह से नया कप्तान बनाया गया था।

4 of 7
जडेजा-रिवाबा और बेटी निध्याना; दूसरी तरफ साक्षी और जीवा के साथ धोनी - फोटो : IPL/BCCI
जडेजा के साथ खराब रहा था अनुभव
हालांकि, टीम का प्रदर्शन उस सीजन बेहद खराब रहा था और आधे सीजन के बाद धोनी ने कप्तानी वापस ले ली थी और 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को पांचवीं बार खिताब दिलाया था। अब फिर से टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले धोनी और सीएसके टीम मैनेजमेंट ने सभी को चौंकाया है। यह पहली बार नहीं है कि धोनी ने अचानक लिए फैसले से सबको चौंकाया। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी टेस्ट और वनडे की कप्तानी धोनी ने अचानक ही छोड़ी थी। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं कि चाहे अंतरराष्ट्रीय करियर हो या आईपीएल करियर, धोनी की कैप्टेंसी रिकॉर्ड की कोई बराबरी नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 7
रिवाबा और जडेजा के बीच रोमांटिक पल - फोटो : IPL/BCCI
सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को अब उम्मीद है कि जडेजा टीम में नए कप्तान गायकवाड़ की मदद करते दिखेंगे। फ्लेमिंग ने खुलासा किया कि यह फैसला धोनी ने काफी सोच-विचार के बाद लिया था। विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम मैनेजमेंट को बताने से पहले अपने साथियों को डिनर पर खबर दी थी। फिर जाकर मैनेजमेंट को बताया था। सीएसके के कोच को नहीं लगता कि ऋतुराज को कप्तान बनाने से जडेजा पर कोई प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 7
रिवाबा और जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'जडेजा काफी मजबूत इंसान हैं और ऋतुराज निश्चित तौर पर उनकी मदद का इस्तेमाल करेंगे। ऋतुराज की नियुक्ति के पीछे के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कोच ने कहा- ऋतुराज बहुत आत्मविश्वासी हैं। वह अपने साथी खिलाड़ियों के बारे में भी सोचते हैं और टीम में उनका काफी सम्मान किया जाता है।' धोनी को पिछले साल के अंत में चोटों से जूझना पड़ा था और नए सत्र की तैयारियों के लिए उनकी फिटनेस पर भी कुछ संदेह था। हालांकि, थाला ने कयासों को पीछे छोड़ते हुए फिर से शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धोनी ने फाइनल मैच जिताने वाले जडेजा को गोद में उठा लिया - फोटो : IPL/BCCI
फ्लेमिंग ने कहा, 'उनका शरीर पिछले सीजन की तुलना में अधिक मजबूत है और उनके बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात उनकी स्थायित्व और इच्छा है। बार-बार मजबूती से वापसी करने की उनकी क्षमता शानदार है। उनके पास अब भी वह स्किल बाकी है। वह नेट्स पर गेंद को खूबसूरती से हिट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें