Solar Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण के बाद अब 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में नजर आएगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। सूर्य हमारे सबसे नजदीक का सितारा है, जो अपने स्थान पर स्थित है और धरती सूर्य का चक्कर लगाती है।
धरती के साथ ही चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है, लेकिन चांद धरती का भी चक्कर लगाता है। इस दौरान वह पृथ्वी के नजदीक और दूर होता रहता है। ग्रहण के दौरान एक समय चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, जिसे समग्रता कहा जाता है। यह कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक हो सकता है। समाग्रता के समय सूर्य पूरी तरह गायब हो जाता है। इस दौरान सूर्य का कोरोना नजर आता है। इस समय ग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रिकली चार्ज्ड प्लाज्मा नजर आएगा। इनकी ऊंचाई इतनी रहती है, इसमें कई पृथ्वी समा जाएं।