फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई लखनऊ, चौथे स्थान के लिए चेन्नई और आरसीबी में जंग

Sat, 18 May 2024 09:02 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 सीजन से टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाली लखनऊ अपने पहले दो सीजन प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि वह दोनों ही बार फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन मौजूदा सीजन उसके लिए अच्छा नहीं रहा।
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2024 अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2024 का सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। ग्रुप चरण में अब तीन ही मुकाबले शेष हैं और प्लेऑफ की दौड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अंतिम चार चरण में पहुंच चुकी हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच जंग है। शनिवार को इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा और इसी के साथ प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला भी हो जाएगा।  
विज्ञापन

2 of 5
लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी लखनऊ
आईपीएल 2022 सीजन से टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाली लखनऊ अपने पहले दो सीजन प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि वह दोनों ही बार फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन मौजूदा सीजन उसके लिए अच्छा नहीं रहा। टीम इस सीजन अपने लय में नहीं दिखी और कप्तान केएल राहुल की फॉर्म भी सवालों के घेरे में रही। लखनऊ ने अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में मुंबई को 18 रनों से हराया और टूर्नामेंट में सातवीं जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ छठे स्थान पर है, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी संभावनाएं खत्म हो गई और आधिकारिक रूप से वह नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई है। यह पहली बार है जब लखनऊ की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
आरसीबी बनाम सीएसके - फोटो : IPL/BCCI
सीएसके या आरसीबी कौन बढ़ेगा आगे, किसका सफर होगा समाप्त?
आईपीएल 2024 सीजन का आज सबसे अहम मुकाबला है। गत चैंपियन सीएसके को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे हर हाल में आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, जबकि आरसीबी के लिए भी आगे जाने का रास्ता सिर्फ जीत ही तय कर सकती है। चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबले को वर्चुअल नॉक आउट मैच कहा जा रहा है। अगर यह मैच होता है तो फैंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, बेंगलुरु में शनिवार को बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। कुल मिलाकर चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबले को आईपीएल 2024 के महामुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। 

4 of 5
आरसीबी-सीएसके - फोटो : IPL
सीएसके और आरसीबी का समीकरण 
चेन्नई के फिलहाल 13 मैचों के बाद 14 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.528 है। टीम चौथे स्थान पर है। वहीं, बेंगलुरु के 13 मैचों के बाद 12 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.387 है। टीम छठे स्थान पर है। चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी अगर वह बेंगलुरु को किसी भी अंतर से हरा देते हैं। एक रन से भी जीत चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी होगी। बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक खास अंतर से जीतना जरूरी होगा। मान लीजिए अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम 200 रन बनाती है तो उन्हें चेन्नई पर 18 या इससे ज्यादा रन से जीत हासिल करनी होगी। यानी आरसीबी को चेन्नई को 182 या इससे कम के स्कोर पर रोकना होगा।
मान लीजिए अगर चेन्नई की पहले बल्लेबाजी करती है और 200 का स्कोर बनाती है तो आरसीबी को यह लक्ष्य 18.1 ओवर या इससे पहले हासिल करना होगा। उन्हें 10 या इससे ज्यादा गेंद बाकी रहते मैच को जीतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को ट्रोल किया - फोटो : IPL/BCCI
इन टीमों का सफर हो चुका है समाप्त
आईपीएल के मौजूदा सीजन में तीन टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि पांच टीमों का सफर लीग दौर में ही थम गया है। सीएसके और आरसीबी ही सिर्फ प्लेऑफ की दौड़ में बची हैं और आज इन दोनों में से किसी एक का सफर थम जाएगा, जबकि दूसरी टीम केकेआर, राजस्थान और हैदराबाद के साथ नॉकआउट में पहुंच जाएगी। मुंबई के खिलाफ जीत के बावजूद लखनऊ का अभियान समाप्त हो गया है। लखनऊ पांचवीं टीम है जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इससे पहले, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स टीम का सफर भी ग्रुप चरण में समाप्त हो गया था। मुंबई, गुजरात, दिल्ली और लखनऊ मौजूदा सीजन में अपने सभी 14 मैच खेल चुकी हैं, जबकि पंजाब को एक मैच और खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें