फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: '11 बैटर्स के साथ उतरे RCB', बेंगलुरु के खराब प्रदर्शन पर भड़के श्रीकांत, विराट को लेकर कही यह बात

Wed, 17 Apr 2024 11:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

श्रीकांत ने आरसीबी पर तंस कसते हुए कहा कि उन्हें मैदान पर 11 बल्लेबाजों के साथ ही उतरना चाहिए, खासकर तब जब वे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हैं। श्रीकांत ने यह भी कहा कि विराट कोहली मैच में 287 रन लुटाने वालों से बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे।
विज्ञापन
1 of 3
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI/PTI
भारत के पूर्व क्रिकेटर के. श्रीकांत मौजूदा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खराब प्रदर्शन से निराश हैं। उन्होंने कहा है कि वह चिन्नास्वामी स्टेडियम में रिकॉर्ड तोड़ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखकर आहत थे। सोमवार को आरसीबी को एसआरएच से 25 रन से हार का सामना करना पड़ा, जो सात मैचों में उनकी छठी हार रही। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 287/3 का स्कोर बनाया, जो आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर रहा।

श्रीकांत ने आरसीबी पर तंस कसते हुए कहा कि उन्हें मैदान पर 11 बल्लेबाजों के साथ ही उतरना चाहिए, खासकर तब जब वे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हैं। श्रीकांत ने यह भी कहा कि विराट कोहली मैच में 287 रन लुटाने वालों से बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे।
विज्ञापन

2 of 3
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
श्रीकांत ने एक यूट्यूब शो पर कहा- रीस टॉप्ले की धुनाई हो रही है। लोकी फर्ग्यूसन की धुनाई हो रही थी। उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। फर्ग्यूसन ने कोलकाता से बेंगलुरु तक का सफर तय किया है। विल जैक्स उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। बेहतर होगा कि वे 11 बल्लेबाजों को खिलाएं। फाफ डुप्लेसिस को दो ओवर फेंकने के लिए कहें। कैमरन ग्रीन को चार ओवर दें। मुझे लगता है कि विराट कोहली ने इतने रन नहीं दिए होते अगर उन्होंने चार ओवर फेंके होते। विराट कोहली एक अच्छे गेंदबाज हैं। एक समय मुझे विराट कोहली के लिए बहुत बुरा लग रहा था, जो स्टेडियम से गेंदों को उड़ते हुए देख रहे थे। जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो वह गुस्से में निकले। ट्रेविस हेड आरसीबी के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे और अब्दुल समद तक ने बड़े शॉट खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL
आरसीबी ने सनराइजर्स के खिलाफ कोई भी स्पेशलिस्ट स्पिनर को मौका नहीं दिया था। इसके अलावा मोहम्मद सिराज को भी बेंच पर बैठाया था। टीम की गेंदबाजी लाइन अप अनुभवहीन लग रही थी। आरसीबी के लिए विल जैक्स ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते दिखे। उन्होंने तीन ओवरों में 32 रन खर्च किए। तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले, यश दयाल, लोकी फर्ग्यूसन और विजयकुमार वैशाक ने 10 ओवर में 137 रन लुटाए। यह बल्लेबाजों के लिए एक सही दिन था क्योंकि सनराइजर्स ने 22 छक्के और आरसीबी ने 16 छक्के लगाए। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टी20 बल्लेबाजी को नए स्तर पर पहुंचा दिया। उन्होंने पारी में 41 चौके लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें