बाएं विवेक ठाकुर और दाएं श्रवण कुशवाहा। बीच में चंदन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नवादा लोकसभा सीट : भाजपा प्रत्याशी से ज्यादा सम्राट चौधरी की अग्निपरीक्षा
लोक जनशक्ति पार्टी से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नवादा सीट पर अपना प्रत्याशी दिया, लेकिन मुद्दा वहीं का वहीं है। नवादा ने भाजपा से गिरिराज सिंह को कभी सांसद बनाया, फिर लोजपा के चंदन सिंह को। दोनों ही बाहरी थे। इस बार विवेक सिंह के साथ भी यही बात प्रचारित हो रही है। लेकिन, नवादा की कहानी इतनी भी सहज नहीं है। नवादा में खेल बहुत रोचक हो गया है। महागठबंधन अपने संकटों में घिरा है और समाधान नहीं निकाल सका है। दूसरी तरफ, भाजपा सामने खड़े राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी की जाति के वोटरों को साथ लाने में अबतक विफल नजर आ रही है।
पढ़ें पूरी खबर