फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल में यॉर्कर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज; बुमराह शीर्ष दो से बाहर, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 20 Mar 2024 01:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मलिंगा को यॉर्कर का किंग कहा जाता है। उन्होंने अपनी इस स्किल से मुंबई को न जाने कितने मैच जिताए हैं। उनके नाम इस लीग में कुछ 170 विकेट हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL
आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगी। वैसे तो इस लीग को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है और गेंदबाज अपनी खास स्किल से ही विकेट हासिल करने में कामयाब हो पाते हैं। खासकर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंदबाजों की असली परीक्षा होती है। आईपीएल में ऐसा देखा गया है कि डेथ ओवरों में गेंदबाजों की जमकर धुनाई होती है, लेकिन कुछ ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्हें डेथ ओवरों में गेंदबाजी की महारत हासिल हैं।

इनमें मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से लेकर जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इनके पास एक खास हथियार है, जिसकी वजह से यह डेथ ओवरो में भी विकेट लेने में कामयाब होते हैं। इस हथियार का नाम है यॉर्कर। यॉर्कर से ब्लॉक होल में गेंद फेंककर ये गेंदबाज बैटर को खूब परेशान करते हैं। हम आपको इस खबर में आईपीएल में यॉर्कर गेंदों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

1. लसिथ मलिंगा

2 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
मलिंगा को यॉर्कर का किंग कहा जाता है। उन्होंने अपनी इस स्किल से मुंबई को न जाने कितने मैच जिताए हैं। उनके नाम इस लीग में कुछ 170 विकेट हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में छठे स्थान पर हैं। हालांकि, जब बात विकेट यॉर्कर गेंद पर लेने की आती है तो उनसे आगे कोई नहीं है। मलिंगा ने इस गेंद पर कुल 34 विकेट लिए हैं, जो कि इस लिस्ट में मौजूद गेंदबाजों से लगभग तीन गुना ज्यादा है। आईपीएल करियर की बात करें तो मलिंगा का इकोनॉमी रेट भी शानदार था। उन्होंने 7.14 की इकोनॉमी से रन खर्च किए।
विज्ञापन

2. भुवनेश्वर कुमार/ड्वेन ब्रावो

3 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI
लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के मौजूदा गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने यॉर्कर लेंथ की बॉल पर 12-12 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से दूर हैं, लेकिन इस लीग में वह अपने अनुभव का फायदा उठाने से नहीं चूकते। पिछले काफी समय से भुवी सनराइजर्स से ही जुड़े रहे हैं और इस टीम को डेथ ओवरों में उन्होंने कई मैच जिताए हैं। डेथ ओवरों में यॉर्कर लेंथ की गेंद उनका मुख्य हथियार रही है। भुवी के नाम इस लीग में कुल 170 विकेट हैं और उनका इकनॉमी रेट 7.39 का है। वहीं, सीएसके के ब्रावो ने भी यॉर्कर लेंथ की गेंद से कुल 12 विकेट झटके हैं। डेथ ओवरों में ब्रावो से बेहतर वेरिएशन शायद ही किसी गेंदबाज का होगा। उन्होंने सीएसके को डेथ ओवर्स में काफी मैच जिताए हैं।

3. आरपी सिंह/ट्रेंट बोल्ट/जसप्रीत बुमराह

4 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL
पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह, राजस्थान के मौजूदा तेज गेंदबाज बोल्ट और मुंबई के बुमराह ने अब तक यॉर्कर लेंथ की गेंद से अब तक कुल 10-10 विकेट चटकाए हैं। मलिंगा के संन्यास के बाद मुंबई की पूरी उम्मीदें बुमराह पर टिकी हुई हैं। पिछले साल बुमराह नहीं खेले थे और मुंबई को इसका खमियाजा भुगतना पड़ा था। डेथ ओवरों में मुंबई को खूब रन पड़े थे। इस बार हालांकि, वह वापसी कर रहे हैं और मुंबई को उनसे काफी उम्मीदें हैं। बुमराह ने अब तक आईपीएल में 145 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.39 का रहा है। वहीं, बोल्ट ने अब तक 105 विकेट लिए हैं, जबकि यॉर्कर लेंथ की गेंद पर उनके विकेट की संख्या भी 10 है। आरपी सिंह ने अपने आईपीएल करियर में 90 विकेट चटकाए, लेकिन यॉर्कर पर 10 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलिंगा और बुमराह - फोटो : social media
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें