फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, टीम के अगले दो मैच से बाहर हुए कप्तान शिखर धवन, संजय बांगड़ ने बताई वजह

Sun, 14 Apr 2024 11:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

धवन शनिवार रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में सैम करन ने टीम का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन विकेट से हार झेलने के बाद पंजाब किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण कम से कम सात से 10 दिनों के लिए बाहर हो गए हैं। अगर वह सात दिन के लिए भी बाहर होते हैं तो टीम के अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। पंजाब को 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 21 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। उसके बाद टीम का अगला मैच 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है। टीम हेड संजय बांगड़ ने राजस्थान रॉयल्स से मिली करीबी हार के बाद इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

2 of 5
शिखर धवन, सैम करन और जितेश शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के खिलाफ नहीं खेले थे धवन
धवन शनिवार रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में सैम करन ने टीम का नेतृत्व किया था। संजय ने कहा- उनके कंधे में चोट है। इसलिए उनके कम से कम कुछ दिनों के लिए बाहर रहने की संभावना है। धवन जैसे अनुभवी ओपनर, जिन्हें इस तरह की धीमी विकेट पर खेलने का काफी अनुभव है, उनके बाहर होने से टीम पर प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
धवन और सैम करन - फोटो : IPL/BCCI
अच्छी ओपनिंग नहीं होने पर संजय बांगड़ का बयान
धवन और जॉनी बेयरस्टो दोनों ही टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए हैं। इससे टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर भी काफी असर पड़ा है। शनिवार को धवन की जगह ओपनिंग करने उतरे अथर्व ताइदे भी कुछ खास नहीं कर सके। बांगड़ ने माना कि ओपनिंग टीम के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा- निश्चित रूप से यह चिंता का कारण है कि शीर्ष क्रम हमारे लिए पर्याप्त रन नहीं बना रहा है। वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे कोशिश नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

4 of 5
संजय बांगड़ - फोटो : IPL/BCCI
'मुल्लांपुर की पिच भी बड़ी वजह'
बांगड़ ने कहा- कम स्कोर वाले मैच, खासकर मुल्लांपुर में, जिस तरह का विकेट है, वह भी अच्छी ओपनिंग नहीं मिलने की एक वजह है। आप देखें तो यहां बड़े स्कोर बहुत कम बन रहे हैं। हमने यहां जो तीन मैच खेले हैं, पहले छह ओवरों में, नई गेंद से गेंदबाजों को स्विंग मिलती है और साथ ही असमान उछाल भी होता है। यह भी एक बहुत बड़ा कारण है। न केवल हमें, मेहमान टीमों और उनके शीर्ष क्रम को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेयरस्टो और धवन - फोटो : IPL/BCCI
जितेश-करन पर बांगड़ का बयान
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांगड़ ने कहा, 'हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि इलाज के बाद धवन किस तरह से रिकवरी करते हैं। फिलहाल ऐसा लगता है कि वह कम से कम सात से 10 दिनों के लिए मैदान से बाहर रह सकते हैं।' बांगड़ ने साथ ही धवन की गैरमौजूदगी में जितेश शर्मा के टॉस पर नहीं आने और सैम करन के आने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जितेश टीम के कभी घोषित उपकप्तान नहीं थे। टूर्नामेंट की शुरुआत में कप्तानों के सेमीनार में जितेश को इसलिए भेजा गया था क्योंकि करन को यूके से आने में देरी हुई थी। जितेश-करन मामले पर संजय बांगड़ का पूरा बयान पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें