फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Final: कौन हैं नताशा स्टैनकोविक? जिन पर लट्टू हो गए गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, जानें

Mon, 30 May 2022 12:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

नताशा साल 2012 में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत आई थीं। भारत में उन्हें बिग बॉस के आठवें सीजन और बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' से पॉपुलैरिटी मिली।
विज्ञापन
1 of 12
नताशा स्टैनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरे सीजन में गुजरात के लिए एक चीज जो कॉन्सटेंट रही है, वह हैं नताशा स्टैनकोविक। बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा पूरे सीजन गुजरात के मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहीं। आइए जानते हैं नताशा कौन हैं...
विज्ञापन

2 of 12
नताशा स्टैनकोविक और हार्दिक (बाएं); नताशा और रैपर बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस हैं। हार्दिक ने 2019 में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि वह एक्ट्रेस नताशा के साथ रिलेशनशिप में हैं।  इस फोटो में हार्दिक ने नताशा का हाथ पकड़ रखा था। साथ ही दिल का इमोजी भी बनाया था। इसके बाद ही नताशा काफी चर्चित हो गई थीं।
विज्ञापन

3 of 12
नताशा और हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया
2020 में दोनों ने सगाई कर ली थी और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सर्बिया की नताशा एक एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ-साथ अच्छी डांसर भी हैं। 

4 of 12
हार्दिक और नताशा - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा साल 2012 में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत आई थीं। बतौर मॉडल उनकी शुरुआत फिलिप्स, कैडबरी और जॉनसन एंड जॉनसन जैसे ब्रांड्स के साथ हुई। इनके एडवर्टाइजमेंट में नताशा नजर आईं।
विज्ञापन

5 of 12
नताशा, हार्दिक और अगस्त्य - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में उन्हें बिग बॉस के आठवें सीजन और बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' से पॉपुलैरिटी मिली। 'डीजे वाले बाबू' गाने में नताशा नजर आई थीं और तब वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं। 
विज्ञापन

6 of 12
नताशा, हार्दिक और अगस्त्य - फोटो : सोशल मीडिया
'डीजे वाले बाबू' गाना 2014 में रिलीज किया गया था। इसी साल नताशा बिग बॉल के घर में पहुंची थीं। हालांकि, वह ज्यादा दिन घर में नहीं टिक पाईं और एक महीने में शो से बाहर हो गईं।
विज्ञापन

7 of 12
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध डायरेक्टर प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' से नताशा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस तरह उन्हें फिल्मों में ब्रेक मिला। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और करीना कपूर अभिनित इस फिल्म में नताशा ने 'अइयो जी' आइटम नंबर किया था।

8 of 12
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में नताशा को सौरभ वर्मा के डायरेक्शन में बनी '7 Hours to Go' फिल्म में एक महिला पुलिसकर्मी का रोल दिया गया था। वहीं, 2017 में स्टैनकोविक ने 'फुकरे रिटर्न्स' फिल्म में एक डांस नंबर किया था। इस गाने का नाम 'महबूबा' था। इसके लिए नताशा को काफी तारीफ भी मिली थी।  

9 of 12
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद नताशा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'जीरो' में कैमियो का रोल निभाती भी नजर आई थीं।

10 of 12
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में आई वेब सीरीज 'द हॉलीडे' में भी नताशा नजर आईं। रिएलिटी डांस शो 'नच बलिए' में भी नताशा अपने पार्टनर अली गोनी के साथ डांस करती हुए नजर आई थीं। इसके बाद नताशा और अली गोनी के रिलेशनशिप में रहने की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, कुछ दिनों बाद दोनों के ब्रेक अप की खबरें सामने आईं। 

11 of 12
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
एक जनवरी 2020 को हार्दिक ने नताशा के साथ एंगेजमेंट की खबर पूरी दुनिया को दी थी। इसी साल एक निजी फंक्शन में हार्दिक ने नताशा के साथ शादी कर ली थी। 2020 के जुलाई में कोरोना की वजह से लॉकडाउन के दौरान नताशा ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। दोनों ने अपने बेटे का नाम अगस्त्य रखा है। 
विज्ञापन

12 of 12
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
अब नताशा आईपीएल के इस सीजन में हार्दिक के हर मैच में स्टेडियम में मौजूद रहीं। हार्दिक ने कई बार अपनी कामयाबी का श्रेय पत्नी नताशा और बेटे अगस्त्य को दिया है। फाइनल में गुजरात की जीत के बाद स्टैनकोविक भावुक हो गईं और हार्दिक को गले से लगा लिया। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें