फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: दूसरे चरण में नहीं होंगे कई स्टार खिलाड़ी, आरसीबी और राजस्थान में सबसे अधिक रिप्लेसमेंट, जानें सभी टीमों के स्क्वॉड

Wed, 15 Sep 2021 12:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL 2021, Replacement and complete squad: कोरोना महामारी की वजह से जहां इस बार अधिक और सख्त पाबंदियों होंगी वहीं टीमों के कई स्टार खिलाड़ी भी नदारद रहेंगे। बायो बबल और व्यस्त शेड्यूल के कारण कई खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं और वे अब यूएई में होने वाले टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे
विज्ञापन
1 of 9
आईपीएल 2021 - फोटो : Social Media
आईपीएल 2021 का पहला चरण भारत में खेला जा चुका है। अप्रैल में आयोजित पहले चरण के दौरान 29 मुकाबले खेले गए थे। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उस वक्त टूर्नामेंट को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था और अब इसका आयोजन यूएई में किया जा रहा है। 19 सितंबर से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के साथ टूर्नामेंट फिर से शुरू हो जाएगा। हालांकि इस बार बहुत कुछ बदला होगा। कोरोना महामारी की वजह से जहां इस बार अधिक और सख्त पाबंदियों होंगी वहीं टीमों के कई स्टार खिलाड़ी भी नदारद रहेंगे। 

बायो बबल और व्यस्त शेड्यूल के कारण कई खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं और वे अब यूएई में होने वाले टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। इसे देखते हुए फ्रैंचाइजियों ने भी अपने-अपने रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसके सभी खिलाड़ी इस बार भी मौजूद रहेंगे। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स को इसमें सबसे अधिक नुकसान हुआ है, आरसीबी में पांच तो राजस्थान में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। जबकि पंजाब किंग्स में भी तीन रिप्लेसमेंट हैं। वहीं दिल्ली, हैदराबाद और केकेआर में सिर्फ एक रिप्लेसमेंट हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सभी फ्रैंचाइजियों की रिप्लेसमेंट और फाइनल स्क्वॉड। 
विज्ञापन

2 of 9
टीम 20 सितंबर को केकेआर के खिलाफ मैच में नीली जर्सी पहनेगी। - फोटो : सोशल मीडिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 
वनिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, जॉर्ज गार्टन, टिम डेविड और आकाशदीप ने एडम जम्पा, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, फिन एलेन और वाशिंगटन सुंदर को रिप्लेस किया है। 

आरसीबी का स्क्वॉड: 
विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, दुष्मंथा चमीरा, वनिन्दु हसरंगा
विज्ञापन

3 of 9
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@rajasthanroyals
राजस्थान रॉयल्स: 
ग्लेन फिलिप्स, तबरेज शम्सी, एविन लुईस, ओशाने थॉमस ने जोस बटलर, एंड्रू टाई बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर को रिप्लेस किया है. 

आरआर की स्क्वॉड: 
संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, तबरेज शम्सी, ओशाने थॉमस, एविन लुईस, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहीम, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव, आकाश सिंह, ग्लेन फिलिप्स

4 of 9
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL
पंजाब किंग्स:
नाथन एलिस, आदिल रशीद और एडेन मार्करम को रिले मेरेडिथ, झाय रिचर्डसन और डाविड मलान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है. 

किंग्स का स्क्वॉड:
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, ईशान पोरेल, एडेन मार्करम, आदिल रशिद, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार, नाथन एलिस
विज्ञापन

5 of 9
कोलकाता बनाम राजस्थान - फोटो : PTI
कोलकाता नाइट राइडर्स: 
अनुभवी कीवी तेज गेंदबाज टिम साउथी ने पैट कमिंस को रिप्लेस किया है.  

केकेआर की स्क्वॉड: 
इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरकीरत सिंह मान, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, पवन नेगी, टिम सेफर्ट, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, टिम साउथी
विज्ञापन

6 of 9
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : social media
सनराइजर्स हैदराबाद: 
कैरेबियाई ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की जगह पर टीम में शामिल किया गया है।

एसआरएच की स्क्वॉड: 
केन विलियमसन, डेविड वार्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शाहबाज नदीम, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, बासिल थम्पी, जेसन होल्डर, जगदीश सुचित, केदार यादव, मुजीब उर रहमान, जेसन रॉय
विज्ञापन

7 of 9
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : delhicapitals.in
दिल्ली कैपिटल्स:
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन ड्वारसुइस को इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की जगह टीम में जगह दी गई है। 

कैपिटल्स का स्क्वॉड: 
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, अवेश खान, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, बेन ड्वारसुइस, एनरिक नॉर्टजे, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, लुकमान हुसैन मेरीवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद

8 of 9
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL
चेन्नई सुपर किंग्स:
सीएसके के सभी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे ऐसे में टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सीएसके की स्क्वॉड:
एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, नारायण जगदीसन, रुतुराज गायकवाड़, केएम आसिफ, कर्ण शर्मा, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, फाफ डु प्लेसिस, शार्दुल ठाकुर, मिशेल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो, लुंगी एनगिडी, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, इमरान ताहिर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम. हरिशंकर रेड्डी, के. भगत वर्मा, सी हरि निशांत, आर साई किशोर, जोश हेज़लवुड
विज्ञापन

9 of 9
मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
मुंबई इंडियंस: 
रोहित शर्मा की अगुवाई वाले मुंबई इंडियंस में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और दूसरे चरण में भी वह अपने पुराने स्क्वॉड के साथ ही खेलेंगे। 

एमआई की स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कुणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशान, युद्धवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें