फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RCB: आईपीएल में आज विराट खेलेंगे 200वां मैच, जानें कौन से खिलाड़ी हासिल कर चुके हैं यह उपलब्धि

Mon, 20 Sep 2021 09:16 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज 31वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर क बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद खास है। रन मशीन कोहली आज जैसे ही केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो यह उनके आईपीएल करियर का 200वां मैच होगा। इस तरह वह इंडियन प्रीमियर लीग में उन खिलाड़ियों की कतार में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने 200 या उससे अधिक मैच खेले हैं। आइए हम आपको उन खिलाड़ियों के के बारे में बताते हैं जो क्रिकेट की इस सबसे बड़ी लीग में 200 या उससे अधिक मैच खेल चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी - फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान माही इंडियन प्रीमियर लीग में 212 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4672 रन निकले हैं जिनमें 23 अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@IPL
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब जिता चुके हैं। हिटमैन इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 207 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 5480 रन बनाए हैं। हिटमैन ने आईपीएल में एक शतक सहित 40 अर्धशतक लगाए हैं। 

4 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडियैा
दिनेश कार्तिक

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में केकेआर के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक तीसरे स्थान पर हैं। वह अब तक 203 मैच खेल चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में 3946 रन दर्ज हैं जिनमें 19 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश रैना

चेन्नई सुपर किंग्स के धुआंधार ऑलराउंडर सुरेश रैना इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथी पायदान पर हैं। उन्होंने 201 मैच खेले हैं जिनमें वह 5495 रन बनाने में सफल रहे। रैना के नाम आईपीएल में एक शतक सहित 25 अर्धशतक दर्ज हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में विराट का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली रहा है। आईपीएल इतिहास में वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने अब तक 199 मैचों की 191 पारियों में 31 बार नॉट आउट रहते हुए 6076 रन बनाने में सफलता हासिल की है। इस दौरान उन्होंने 5 शतक समेत 40 अर्धशतक जड़े हैं। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रन रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें