फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS में IPL: शाहरुख के छक्के से जीता पंजाब, खुशी से झूम उठीं प्रीति जिंटा, केकेआर को भी मिला रसेल की पत्नी का साथ

Sat, 02 Oct 2021 12:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
1 of 6
प्रीति जिंता - फोटो : twitter@IPL
आईपीएल 2021 के 45वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया है। दुबई में आखिरी ओवर में मिली शानदार जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद फिर से जाग उठी है। पंजाब की तरफ से एक बार फिर से कप्तान केएल राहुल (67), मयंक अग्रवाल (40) ने शानदार पारी खेली, जबकि शाहरुख खान ने आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इनके अलावा मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने अपनी गेंदबाजी से अहम योगदान दिया। ऐसे में आइए तस्वीरों में जानते हैं मैच का रोमांच।    
विज्ञापन

2 of 6
वेंकटेश अय्यर - फोटो : twitter@IPL
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता के बल्लेबाजों को 165 रन के स्कोर पर रोक दिया। कोलकाता की तरफ से वेंकटेश अय्यर (67) ने सबसे बड़ी पारी खेली और पांचवें मैच में दूसरा अर्धशतक जड़ा। उनके अलावा राहुल त्रिपाठी (34) और नितीश राणा (31) ने अहम पारियां खेली।  
विज्ञापन

3 of 6
अर्शदीप सिंह - फोटो : twitter@IPL
वहीं पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह एक बार फिर से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने केकेआर के मध्यक्रम को तोड़ते हुए तीन बड़े विकेट चटकाए। जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई दो विकेट के साथ काफी किफायती रहे। टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी छह से कम की इकॉनमी के साथ एक विकेट लिया। 

4 of 6
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@IPL
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना उतरी पंजाब की टीम को एक बार फिर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 70 रन जोड़े।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान - फोटो : twitter@IPL
हालांकि केकेआर के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर से पंजाब के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला और मयंक के बाद निकोलस पूरन को भी चलता किया। राहुल के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। एक समय पंजाब की टीम मुश्किलों में नजर आ रही थी लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शाहरुख़ खान ने महज 9 गेंदों में 22 रन जड़कर छक्के के साथ मैच का अंत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रीति जिंता - फोटो : twitter@IPL
मैच के दौरान पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा भी स्टैंड से टीम को चीयर करती दिखीं। जबकि केकेआर की तरफ से ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की पत्नी स्टैंड में सपोर्ट करने पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें