फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs CSK: राजस्थान को हर हाल में चाहिए जीत, धोनी की सीएसके से होगी भिड़ंत, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

Fri, 01 Oct 2021 06:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: चेन्नई फिलहाल 11 में से नौ मैच जीतकर 18 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर है। वहीं, राजस्थान की टीम 11 मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर है।
विज्ञापन
1 of 4
चेन्नई बनाम राजस्थान - फोटो : social media
आईपीएल 2021 के 47वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। धोनी की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान की टीम इस मैच को जीतने के इरादे से उतरेगी क्योंकि पिछले दोनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई फिलहाल 11 में से नौ मैच जीतकर 18 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर है। वहीं, राजस्थान की टीम 11 मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। राजस्थान को किसी भी हालत में यहां से सभी मैच जीतने होंगे। आंकड़ों की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा इसमें भारी दिखता है। दोनों के बीच कुल 24 मैच हुए हैं। इसमें से सीएसके ने 15 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI...?
विज्ञापन

2 of 4
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : social media
शानदार फॉर्म में चेन्नई की टीम
पिछले साल प्लेऑफ में जगह नहीं बनाने वाली धोनी की सीएसके इस बार सबसे पहले प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद को छह विकेट से हराकर यह कमाल किया था। चेन्नई में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम को सलामी जोड़ी का साथ मिल रहा है। वहीं, गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो लय में दिख रहे हैं। पिछले मैच में हेजलवुड ने तीन और ब्रावो ने दो विकेट चटकाए थे।  
विज्ञापन

3 of 4
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : social media
पिछले दो मैच हार चुकी है राजस्थान टीम
वहीं, पिछले दो मैचों में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में विराट की आरसीबी ने राजस्थान को सात विकेट से हराया था। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने सात विकेट से शिकस्त दी थी। आरआर की तरफ से यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और एविन लुईस के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ 82 रन बनाने वाले संजू आरसीबी के खिलाफ 19 रन ही बना सके। वहीं, पिछले मैच में एविन लुईस ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ 58 रन की पारी खेली थी। वहीं, जायसवाल ने 31 रन बनाए थे। वहीं, टीम को गेंदबाज का भी साथ नहीं मिल पा रहा है। मुस्तफिजुर रहमान के अलावा कोई भी गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जो टीम के लिए चिंता का सबब है।
विज्ञापन

4 of 4
CSK VS RR
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग/शिवम दूबे,  राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस/ओशाने थॉमस, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान

चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें