इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का खिताब एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स जीतने में सफल रही। आईपीएल का 14वां सीजन दो सत्र में खेला गया। इस दौरान देश और दुनिया के कई बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। आईपीएल 2021 के सत्र में जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह सीएसके के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ रहे। वह ऑरेंज कैप भी जीतने में सफल रहे। इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम भले ही प्लेऑफ में क्वालीफाई न कर पाई हो लेकिन कप्तान केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से सबको मोहित किया। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन पांच बल्लेबाजों के चुना है जिन्होंने उन्हें आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा प्रभावित किया।