फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DC: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली, पार करनी होगी मुंबई की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Sat, 02 Oct 2021 12:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : twitter@IPL
गत विजेता और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले साल की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स से आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले में भिड़ेगी। शारजाह में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है। शनिवार को होने वाले डबल हेडर के दिन के मुकाबले में दिल्ली की टीम जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। जबकि मुंबई की जीत उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
अंक तालिका में स्थिति
अंक तालिका में दिल्ली की टीम 11 मैचों में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम 10 अंकों के साथ पांचवीं पायदान पर है। हालांकि मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि उसे तीन हार के बाद पिछले मैच में एक शानदार जीत मिली थी और लेकिन दिल्ली की टीम को कोलकाता के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 7
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : Social Media
शारजाह में मुश्किल बल्लेबाजी 
शारजाह की पिच पिछले साल की तुलना में इस बार बल्लेबाजी के लिए बेहद कठिन है। छोटा मैदान होने के बावजूद यहां की पिच पर बल्लेबाज रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यहां एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। 

4 of 7
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
आमने-सामने का रिकॉर्ड
बात करें दोनों टीमों के बीच आमने-सामने के रिकॉर्ड की तो यहां मुंबई का पलड़ा भारी है। दोनों टीमें अभी तक 29 बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं। इसमें मुंबई ने 16 तो दिल्ली ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। पिछले सात मुकाबलों में भी मुंबई की टीम ने पांच बार बाजी मारी है। 
विज्ञापन

5 of 7
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर @mipaltan
सूर्यकुमार यादव पर लटकी तलवार 
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का यह सीजन अभी तक बेहद खराब रहा है। उन्होंने 11 मुकाबलों में 17.18 की औसत से सिर्फ 189 रन बनाए हैं। वह लगातार रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें एक और मौका मिलता है या नहीं। 
विज्ञापन

6 of 7
पृथ्वी शॉ - फोटो : @IPL
शॉ की हो सकती है वापसी
दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चोट की वजह से पिछले मैच में उपलब्ध नहीं थे और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को मौका मिला था। स्मिथ टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे थे। अब देखना होगा कि क्या इस मैच में शॉ की वापसी होगी या टीम स्मिथ के साथ ही उतरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल्ली की टीम - फोटो : social media
संभावित एकादश:
दिल्ली कैपिटल्स: 

शिखर धवन, स्टीव स्मिथ/पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, आवेश खान और एनरिक नोर्त्जे

मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव/जयंत यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टरनाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें