फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: करीब 14 महीने बाद मैदान पर उतरे धोनी, टॉस से पहले पूछा ऐसा सवाल रह गए सब हैरान

Sat, 19 Sep 2020 08:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी - फोटो : pti
कोरोना काल के बीच आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : social media
इससे पहले धोनी ने एक ऐसा मजाकिया सवाल पूछ लिया कि सब के सब हैरान रह गए। धोनी ने जैसे ही टॉस जीता तो उन्होंने कमेंटेटर मुरली कार्तिक से कहा कि वो सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में मैच रेफरी से कुछ पूछना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : social media
धोनी ने कहा, 'मैं मैच रेफरी से जानना चाह रहा था कि सोशल डिस्टेंसिंग के तहत क्या हम पहली स्लिप ले सकते हैं।' धोनी के इस मजाकिया सवाल को सुनकर मैच रेफरी और पास खड़े दूसरे लोग हंस पड़े। 




 

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : social media
धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'पृथकवास के पहले छह दिन काफी मुश्किल थे। आप अपने परिवार के साथ रहते हो और अचानक ही आपको कमरे में अलग थलग रहना पड़ता है। लगता है कि हर किसी ने यह समय अच्छी तरह से बिताया और कोई निराश नहीं है।' उन्होंने कहा, 'पहले 14 दिन के बाद मैदान पर उतरकर अच्छा लगा। अभ्यास की सुविधाएं बहुत अच्छी थी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लगभग 14 महीने बाद धोनी क्रिकेट के मैदान में उतरे हैं। इस लिहाज ये यह मुकाबला चेन्नई और धोनी के बेहद खास है। धोनी ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें