फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: यूएई की धीमी पिचों पर होगी गेंदबाजों की परीक्षा, ये पांच गेंदबाज पर्पल कैप पर जमा सकते हैं कब्जा

Sat, 19 Sep 2020 06:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जसप्रीत बुमराह, राशिद खान और पैट कमिंस - फोटो : Amar Ujala
आईपीएल के 13वें सीजन के लिए तैयारी पूरी को चुकी है। आज से यूएई में इसकी शुरुआत हो जाएगी। भारत की इस चर्चित टी-20 लीग में एक बार फिर से दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिलेगा। कोरोना काल में क्रिकेट गतिविधियों पर लगाम के बाद एक बार फिर से प्रशंसकों को अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को खेलते देखने का मौका मिलेगा।

हालांकि यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन होने की वजह से इस बार के आईपीएल में सब कुछ बदला होगा, ना यहां प्रशंसकों की भारी भीड़ होगी और ना भारत की तरह के स्टेडियम। ऐसे में सबकी निगाह गेंदबाजों पर अधिक होगी और हर कोई यह देखना चाहेगा कि यूएई की धीमी पिचों पर कौन सा गेंदबाज पर्पल कैप अपने नाम करता है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन चुनिंदा गेंदबाजों पर जो इस बार मचा सकते हैं धमाल।
विज्ञापन

2 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social media
जसप्रीत बुमराह: 
मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले जसप्रीत बुमराह को मौजूदा दौर के टॉप गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी सटीक लाइन, लेंथ और धारधार गेंदबाजी की वजह से उन्हें टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है। लसिथ मलिंगा की गैरमौजूदगी में इस बार टीम का गेंदबाजी आक्रमण संभालने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। ऐसे में बुमराह एक बार फिर से विकेटों का अंबार लगा सकते हैं। बता दें कि बुमराह ने पिछले साल मुंबई की तरफ से सर्वाधिक 19 विकेट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन

3 of 6
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर
पैट कमिंस: 
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन करने वाले कमिंस को इस बार कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 15.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि के साथ अपने साथ जोड़ा है। कमिंस ने पिछले कुछ समय में जिस तरह से गेंदबाजी की है और अपने प्रदर्शन में सुधार किया है, उसे देखते हुए केकेआर को उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी। अपनी तेजी और गेंदबाजी में विविधता की वजह से कमिंस इस बार पर्पल कैप के दावेदारों में शामिल हैं।

4 of 6
राशिद खान
राशिद खान: 
आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर एक पर कायम युवा अफगानी गेंदबाज राशिद की फिरकी इस बार फिर से बल्लेबाजों को चकमा दे सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले इस युवा गेंदबाज को टी-20 में खेलना बहुत मुश्किल होता है। रनों के मामले में कंजूस और बीच के ओवरों में अपनी फिरकी से परेशान करने वाले राशिद बहुत खतरनाक साबित होते हैं। यूएई की धीमी और स्पिनरों की मददगार पिचों पर राशिद विकेटों की झड़ी लगाकर पर्पल कैप अपने नाम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
कागिसो रबाडा - फोटो : पीटीआई
कागिसो रबाडा:
दिल्ली की तरफ से खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज रबाडा की तेज गेंदबाजी का सामना करना बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल होता है। रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ की वजह से रबाडा किसी भी बल्लेबाज को मुश्किल में डालने में सक्षम हैं। रबाडा परिस्थिति के हिसाब से अपनी गेंदबाजी में बदलाव करते हैं। वे पिछले साल पर्पल कैप के बड़े दावेदार थे हालांकि बीच में सीजन छोड़ने की वजह से इसे हासिल करने से चूक गए थे। एक बार फिर से रबाडा पर्पल कैप के दावेदार होंगे और उनकी टीम को उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपक चाहर - फोटो : ipl
दीपक चाहर:
चेन्नई की तरफ से खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पिछले सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। वे मात्र चार विकेटों से पर्पल कैप हासिल करने से चूक गए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में जबरदस्त गेंदबाजी की और अपनी छाप छोड़ी। इस सीजन के शुरू होने से पहले चाहर कोरोना से संक्रमित हो गए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से ठीक हैं और नए सिरे से प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें