भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी वहीं टीम इंडिया जीत दर्ज कर बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ टेस्ट सीरीज में जाना चाहेगी।
ऐसे में दोनों टीमें अपने प्लेइंग XI में बदलाव कर सकती हैं, ऐसे में आईए जानते हैं कि विराट कोहली आखिरी मैच में किन ग्यारह खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
मयंक अग्रवाल-पृथ्वी शॉ
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर्स
रोहित और धवन की गैरमौजूदगी में टीम प्रबंधन एक बार फिर से मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ पर ही दांव लगा सकती है और दोनों सलामी बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि दोनों ने अब तक सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन बावजूद इसके टेस्ट से पहले दोनों की एक और मौका मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 7
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर
मध्यक्रम
दूसरे मैच में टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुआ था और शुरुआती बल्लेबाजों ने रन नहीं बनाया था लेकिन टीम इस क्रम में शायद ही कोई बदलाव करे और एक बार फिर से मध्यक्रम में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के ऊपर ही जिम्मेदारी होगी। हालांकि यहां पर एक बदलाव के रूप में केदार जाधव की जगह मनीष पांडे को मौका दिया जा सकता है।
4 of 7
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा का खेलना भी लगभग तय है। अगर परिस्थितियों की बात की जाए तो यहां पर शिवम दुबे को तेज गेंदबाज के रूप में एक विकल्प के तौर पर फिर से मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विकेटकीपर
केएल राहुल ही इस मैच में भी विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। राहुल ने अभी तक बेहतरीन विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी में भी खूब रन बटोरे हैं और वे अब टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 7
मोहम्मद शमी
- फोटो : social media
गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजी अभी तक वनडे टूर्नामेंट में लय में नहीं दिखी है और टीम के गेंदबाजों में अनुशासन भी नहीं दिखा है। बावजूद इसके वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला और टेस्ट से पहले प्रबंधन इसमें भी कुछ बदलाव कर सकता है। मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है वहीं जसप्रीत बुमराह को टेस्ट से पहले आराम दिया जा सकता है। वहीं नवदीप सैनी का खेलना तय है। इनके अलावा युजवेंद्र चहल भी बने रह सकते हैं।
भारतीय टीम के संभावित XI खिलाड़ी
पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रविन्द्र जडेजा, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी