फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: गाबा में गूंजी इन छह खिलाड़ियों की गूंज, बने ऐतिहासिक जीत के हीरो

Tue, 19 Jan 2021 03:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 7
जीत के बीद भारतीय टीम - फोटो : social media
ब्रिस्बेन के टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ब्रिस्बेन में भारत की यह ऐतिहासिक जीत है। ब्रिस्बेन के गाबा में मेजबान टीम 33 साल से नहीं हारी थी, मगर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत का अंत कर दिया। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत में कौन से वो छह खिलाड़ी रहे मैच के हीरो?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
मोहम्मद सिराज
भारत की इस ऐतिहासिक जीत में सिराज ने कमाल का प्रदर्शन किया। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 73 रन देकर पांच विकेट चटकाए। अपने टेस्ट करियर में पहली बार पारी में उन्होंने पांच विकेट लेने का कमाल किया। हालांकि सिराज को पहली पारी में एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन

3 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@ICC

ऋषभ पंत 
ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने पहली पारी में 23 रन पर ही आउट हो गए थे। मगर दूसरी पारी में पंत ने 89 रनकी नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 138 गेंदों का सामना किया। नौ चौके और एक गगनचुंबी छक्का भी जमाया। मैन ऑफ द मैच ऋषभ पंत को अग्रवाल से पहले भेजने का मतलब साफ था कि भारत जीतने का प्रयास करेगा। तीसरे सत्र में कुछ समय तक संभलकर खेलने के बाद उन्होंने हाथ खोलने शुरू किए।

4 of 7
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@Rcbtweets
वाशिंगटन सुंदर
चौथे टेस्ट में डेब्यू करने करने वाले वाशिंगटन सुंदर उम्दा गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में तीन जबकि दूसरी पारी में एक विकेट चटकाए। सुंदर ने बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। पहली पारी में उन्हेंने 144 गेंदों में 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्के  लगाए। सातवें विकेट के लिए सुंदर और शार्दुल के बीच 123 रन की शतकीय साझेदारी हुई। वाशिंगटन सुंदर (22) ने दूसरी पारी में ऋषभ पंत का बखूबी साथ निभाया। सुंदर ने कमिंस की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर माहौल बदला। पंत के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन जोड़कर वह लियोन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @RealShubmanGill

शुभमन गिल 
पहली पारी में केवल सात रन बनाने वाले शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शतक से चूक गए। इस युवा बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 146 गेंदों में 91 रन की शानदारी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। शुभमन गिल शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 91 रन की प्रवाहमय पारी खेली। इस 21 वर्षीय बल्लेबाज ने सहजता से कट और ड्राइव किए और कुछ शार्ट पिच गेंदों खूबसूरत पुल शॉट भी लगाए। दूसरे अर्धशतक को शतक में तब्दील करने से पहले वह नाथन लियोन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को ड्राइव करने की कोशिश आउट हो गए।

विज्ञापन

6 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter@BCCI
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में 25 और दूसरी पारी में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पुजारा ने 196 गेंदों में अपना 28वां अर्धशतक पूरा किया जो उनका सबसे धीमा पचासा भी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 80 ओवर के बाद नई गेंद ली और कमिन्स ने दूसरी गेंद पर ही भारतीय दीवार को पगबाधा आउट कर दिया। पुजारा ने डीआरएस भी लिया, लेकिन बच नहीं पाए। पुजारा ने गिल के साथ 240 गेंदों पर 114 और पंत के साथ 141 गेंदों पर 61 रन की उपयोगी साझेदारियां की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए। वहीं, दूसरी पारी में ठाकुर ने 61 रन देकर चार विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर न सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, बल्कि एक अच्छे हिटर भी हैं। शार्दुल ने 115 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में वह आसान कैच दे बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें